back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सफला एकादशी 2025: चुपचाप अपनाएं ये अचूक उपाय, खुलेगा धन-समृद्धि का द्वार

सफला एकादशी 15 दिसंबर 2025 को है और इसे धन, सुख-समृद्धि व सफलता देने वाली एकादशी माना गया है। इस दिन विशेष पूजा, उपाय और दान करने से विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है, लेकिन पौष मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली सफला एकादशी का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार यह एकादशी धन, सुख-समृद्धि और जीवन में सफलता दिलाने वाली मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा और विशेष उपाय करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष 15 दिसंबर 2025, सोमवार को सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

सफलता और धन दिलाने वाली एकादशी

सफला एकादशी का नाम ही इसके महत्व को दर्शाता है। माना जाता है कि इस दिन किए गए उपाय रुके हुए कामों में गति लाते हैं और व्यक्ति को आर्थिक संकट से राहत मिलती है। इस दिन कुबेर और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में धन का स्थायी वास होता है।

धन और समृद्धि के लिए सफला एकादशी के अचूक उपाय-

गन्ने के रस से करें विष्णु अभिषेक

सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु का गन्ने के रस से अभिषेक करें।

लाभ: इससे कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है और व्यापार व नौकरी में सफलता के योग बनते हैं।

एकाक्षी नारियल और हल्दी का उपाय

पूजन के समय भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। साथ में हल्दी की गांठ, चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं। पूजा के बाद एकाक्षी नारियल और हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में धन की वृद्धि होती है।

पीपल के वृक्ष की पूजा और दीपदान-

सुबह पीपल के वृक्ष की जड़ में कच्चा दूध और जल चढ़ाएं। शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाकर 11 परिक्रमा करें।

लाभ: पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

दक्षिणावर्ती शंख से करें अभिषेक-

यदि संभव हो तो दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल और केसर मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।

लाभ: इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में स्थायी सफलता मिलती है।

तुलसी दल का विशेष प्रयोग-

7 या 21 तुलसी दल पर हल्दी लगाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। पूजा के बाद इन्हें पर्स या तिजोरी में रखें।

लाभ: जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती।

सफला एकादशी पर दान का विशेष महत्व-

सफला एकादशी पर दान का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन चावल, दाल या गेहूं जैसे अन्न का दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। पौष माह में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े दान करना अत्यंत पुण्यकारी होता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं भगवान विष्णु को अर्पित किए गए फलों का गरीबों को दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। सफला एकादशी पर व्रत के साथ यदि ये उपाय श्रद्धा और नियमपूर्वक किए जाएं, तो जीवन में आर्थिक उन्नति, सुख-समृद्धि और सफलता के नए द्वार खुल जाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...