back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों का उचित मूल्य एवं बाजार उपलब्ध होगा : सिसोदिया

गुना, 12 जून (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आत्मनिर्भर मप्र बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में भारत सरकार की साथी परियोजना के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से नाफेड एवं मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बीच हस्ताक्षर अनुबंध किया गया है। जिसके तहत स्वसहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का उपार्जन, भंडारण, प्रसंस्करण एवं विपणन हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। बता दें इस महत्वाकांक्षीयोजना के लिए पंचायत मंत्री सिसोदिया लंबे समय से प्रयासरत थे, और पिछले वर्ष वे इस योजना को लेकर नाफेड के चैयरमेन से भी दिल्ली जाकर मिले थे। प्रथम चरण में राज्य के गुना सहित 21 जिलों के 100 विकासखंडों में परियोजना का क्रियान्वयन होगा। योजना के माध्यम से स्वसहायता समूह सदस्यों की सहभागिता उत्पादन, भण्डारण, मूल्य संवर्धन तथा विपणन में सुनिश्चित की जाएगी। अत्याधिक उत्पादन तथा कम उत्पादन की स्थिति में होने वाली स्वसहायता समूह सदस्यों की समस्या का समाधान किया जा सकेगा। कृषि चक्र परिवर्तन को बढावा दिया जाएगा। भण्डारण तथा मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देकर पोस्ट हार्वेस्ट लॉस (कटाई के बाद का नुकसान) की समस्या का समाधान किया जाएगा। राज्य में स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा । हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵