back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गो-स्मार्ट कार्ड धारकों को 08 मार्च को लखनऊ मेट्रो में मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा

लखनऊ, 05 मार्च (हि.स.)। लखनऊ मेट्रो के संपूर्ण उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर की व्यावसायिक सेवा के दो साल 08 मार्च को पूरा होने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 08 मार्च को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसीएल) ने सभी गो-स्मार्ट कार्ड धारकों को मेट्रो ट्रेन में फ्री यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। यूपीएमआरसीएल केे प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 08 मार्च 2019 को लखनऊ के संपूर्ण उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर में मेट्रो ट्रेन की व्यावसायिक सेवा का उद्घाटन किया था। जिसके बाद से लखनऊ मेट्रो पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ उत्कृष्ट यात्री सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर की व्यावसायिक सेवा के दो साल 08 मार्च को पूरा होने जा रहा है। इसलिए लखनऊ मेट्रो पर विश्वास जताने के लिए हम गो-स्मार्ट कार्ड धारकों को 08 मार्च को मेट्रो ट्रेन में फ्री (मुफ्त) सेवा देकर उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं। प्रबंध निदेशक ने कहा कि यात्रियों को सुखद एवं बेहतर सेवाएं देना ही हमारी प्राथमिकता है। इसके पहले लखनऊ मेट्रो के चारबाग से ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन तक के प्रॉयरिटी कॉरिडोर पर व्यावसायिक सेवा का आरम्भ 05 सितम्बर 2017 को हुआ था। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट, लखनऊ मेट्रो और हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट को हरी झंडी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में मंगलवार को तीन अहम फैसले लिए गए 4 नए सेमीकंडक्टर...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵