back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परेड, ड्रिल, मैप रीडिंग और हथियार का लिया प्रशिक्षण, सेंट थॉमस कॉलेज में तीन दिवसीय कैडर परेड का आयोजन

दुर्ग, 05 मार्च (हि.स.)। तीन दिवसीय एनसीसी कैडर शिविर सेंट थॉमस कॉलेज परिसर में गुरुवार से शुरू हुआ। कमांडिंग ऑफिसर, कर्नल हेमंत दुबे , एडम, लेफ्टिनेंट कर्नल आर. सेतु माधवन, तथा एस.एम. ऑनरेरी लेफ्टिनेंट दुर्गा बहादुर थापा, 37 सीजीबीएन, एनसीसी दुर्ग के नेतृत्व में इस शिविर का आयोजन किया गया है। कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए इस तीन दिवसीय शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एमजी रोईमोन ने कैडेटों को शुभकामनाएं दीं। कैडेटों और कर्मचारियों को कॉविड 19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कैडेट्स को शिविर में अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 37 सीजी बीएन, एनसीसी दुर्ग, के हवलदार मिथुन सिंह ने शुक्रवार को विषय संबंधित कक्षाएं लीं, जिसमें उन्होंने परेड, ड्रिल, मैप रीडिंग और हथियार संबंधी प्रशिक्षण दिया। इस दौरान ए एन ओ द्वारा भी विषय संबंधी कक्षाएं ली गईं। सेंट थॉमस कॉलेज के 13 एस डब्ल्यू कैडेटों ने इस शिविर में भाग लिया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेखा जवादे के प्रयासों से शिविर का संचालन हो रहा है। हिंदुस्थान समाचार/अभय जवादे

Advertisementspot_img

Also Read:

हापुड़ के VIP कॉलेज में हड़कंप! प्रिंसिपल ने छात्रा को दी मौत की धमकी, वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से सामने आया है।...
spot_img

Latest Stories

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵