back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई और कानपुर के बीच मध्य रेल की सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें

मुंबई, 30 अप्रैल(हि.स.)। रेलवे ने मुंबई और कानपुर सेंट्रल के बीच विशेष शुल्क पर पूरी तरह से आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी गई है। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग के अनुसार 04152 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 8 मई से 31 जुलाई (13 ट्रिप) तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार को 17.15 बजे छूटेगी और अगले दिन 15.25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसी प्रकार 04151 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 7 मई से 30 जुलाई (13 ट्रिप) कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक शुक्रवार को 15.45 बजे छूटेगी और अगले दिन 14.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इन ट्रेनों को भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज व फतेहपुर स्टेशन पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में 1 एसी 2-टीयर, 7 एसी 3-टीयर, 8 स्लीपर क्लास और 7 सेकंड क्लास सीटिंग की संरचना की गई है। पूरी तरह से आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेन नंबर 04152 के लिए बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर दिनांक 1.5.2021 को आरंभ होगी। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵