back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वडोदरा: विदाई के समय दुल्हन की मौत, लड़की की काेरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

वडोदरा/अहमदाबाद, 04 मार्च (हि.स.)। वडोदरा में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। खुशियों का जश्न अचानक शोक में बदल गया। शादी के बाद विदाई के समय ही दुल्हन की मौत हो गई है। लड़की कोरोना संक्रमित थी। लड़की की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने परिवार में शोक और चिंता व्याप्त है। बताया गया कि शहर के गोतरी इलाके की है। गोतरी इलाके के सोलंकी परिवार की बेटी 44 साल की उम्र में बेटी की शादी तय हुई थी। 01 मार्च को उसकी शादी हुई और तीन दिन बाद आज उसकी विदाई का समय था। घर को अलविदा कहने के दौरान दुल्हन को चक्कर आ गया। परिवार ने 108 एंबुलेंस कोसे लड़की को एसएसजी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। नियम के अनुसार किसी भी व्यक्ति की मौत के बाद कोरोना परीक्षण किया जाता है। जब मृत लड़की का कोरोना परीक्षण किया गया, तो लड़की की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लड़की की कोरोना रिपार्ट पाजिटिव आने की खबर से लड़की के खोने के गम के साथ परिवार के सदस्यों में चिंता की लहर फैल गई। शादी में कई लोग मौजूद थे और वे दुल्हन के संपर्क में आए। उल्लेखनीय है कि इसी तरह की घटना जनवरी में हुई थी। जिसमें 63 साल की उम्र में एक पुरुष ने 40 साल की महिला से शादी की। हालांकि, शादी की यह खुशी लंबे समय तक नहीं रही। क्योंकि दुल्हन ने जैसे ही अपने ससुराल आई और उसकी मौत हो गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष/पारस

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल कब बनेंगी दुल्‍हन? दुबई में प्राइवेट जेट पर होगी शादी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 19 की चर्चित कंटेस्टेंट और मॉडल तान्या मित्तल एक बार फिर घरवालों के...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵