back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति ने पर्यावरणविद् राधामोहन के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 11 जून (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पर्यावरणविद् प्रो. राधामोहन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने प्रकृति और मानवता को समृद्ध करने के लिए जैविक खेती का रुख किया। पद्म पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात अर्थशास्त्री व पर्यावरणविद् राधामोहन ने शुक्रवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 78 वर्ष के थे। राष्ट्रपति कोविंद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, प्रोफेसर राधामोहन एक पर्यावरणविद् के रूप में एक प्रेरक अर्थशास्त्री थे। वह एक प्रकांड विद्वान थे। उन्होंने प्रकृति और मानवता को समृद्ध करने के लिए जैविक खेती की ओर रुख किया। उनका निधन एक बड़ा खालीपन छोड़ गया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। राधामोहन को उनकी बेटी के साथ कृषि क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए पिछले साल भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें ओडिशा के नयागढ़ जिले में केवल जैविक तकनीकों का उपयोग करके भूमि के एक बंजर टुकड़े को एक विशाल खाद्य वन में बदलने के उनके प्रयासों के लिए सम्मान दिया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

Advertisementspot_img

Also Read:

आर्यन मान बने DUSU के नए प्रेसिडेंट, जानें इस पद पर कितनी मिलती है सैलरी और वेतन भत्ता?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में इस बार ABVP ने धूम मचा दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...