back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जडेजा किसी भी प्रारूप में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी : स्टीफन फ्लेमिंग

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (हि.स.)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ की है, ऑस्ट्रेलिया में चोटिल होने के बाद जडेजा ने आईपीएल में वापसी की है। जडेजा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आखिरी ओवर में 37 रन बनाए थे और फिर गेंदबाजी में 3 विकेट लेकर अपनी टीम को 69 रनों से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फ्लेमिंग ने कहा, "हमारे पास नेतृत्व समूह नहीं है। जडेजा टीम के प्रमुख सदस्य हैं। वह निसंदेह अपने कौशल के चरम पर पहुंचने के करीब हैं। वह अब भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "जडेजा ने बहुत कठिन प्रशिक्षण लिया और वह किसी भी प्रारूप में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी हैं। हम भाग्यशाली हैं कि वह हमारी टीम में हैं। वह मध्य क्रम को मजबूत बनाते हैं और टीम के भीतर कई विकल्पों की अनुमति देते हैं।" बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मैच में सीएसके ने 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रुतुराज के 75 और डु प्लेसिस के 56 रनों की बदौलत 18.3 ओवर में जीत हासिल की। इस मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने डेविड वॉर्नर (57 रन) और मनीष पांडे (61 रन) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाया। चेन्नई की तरफ़ से लुंगी एंगिडी ने 2 विकेट चटकाए। फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘यूएई (पिछला आईपीएल) हमारे लिये काफी कड़ा रहा। हमने काफी मैच गंवाये। कई चीजें हमारे खिलाफ गयी और तब हम कुछ खास नहीं कर पाये। हम जो कर रहे थे उसके प्रति हमने अपने रवैये में कुछ बदलाव किये और इसके बाद हम सुनिश्चित थे कि इस वर्ष आईपीएल में हम किस शैली की क्रिकेट खेलेंगे।" फ्लेमिंग ने कहा, "हमें तेजतर्रार खेल खेलने की जरूरत है। यदि हम चेन्नई में नहीं खेल रहे हैं तो हमें अपने खेल में परिस्थिति के अनुरूप ढालने की आवश्यकता है और हम ऐसा प्रयास कर रहे हैं।" सीएसके की टीम के अब के छह मैचों में 10 अंक हैं और टीम अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। सीएसके की टीम अब शनिवार को मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

येे क्या बोल गईं जडेजा की पत्नी रिवाबा! भारतीय खिलाड़ियों पर लगाया गंभीर इल्जाम, बवाल होना तय?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात की शिक्षा मंत्री रिवाबा जडेजा का एक बयान इन दिनों...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵