back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कालाबाजारी करने वालों की संपति राजसात करेगा प्रशासन: गृहमंत्री मिश्रा

भोपाल, 29 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में कोरोना संकट के बीच दवाओं की कालाबाजारी का खेल भी जोरों से चालू है। अब तक ऐसे कई मामलें सामने आ चुके हैं। इस बीच अब दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्त रवैया अपनाते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सरकार कालाबाजारी करने वालों की संपति राजसात करेगी। कालाबाजारी करने पर संपति जब्त करेंगे। वहीं कोरोना कर्फ्यू को लेकर मंत्री मिश्रा का कहना है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर काबू पाने ले लिए जनता कर्फ्यू 7 मई तक बढ़ाया गया हैं। इसे भोपाल में 10 मई तक करने का विचार कर रहे हैं। जनता कर्फ्यू के सार्थक परिणाम आना प्रारंभ हो गए हैं। हम-सब मिलकर बहुत जल्द कोरोना पर नियंत्रण कर लेंगे। कोरोना रिकवरी रेट को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि रिकवरी रेट बेहतर होता जा रहा है। कोरोना का स्थाई इलाज वैक्सीन है। कांग्रेस के वैक्सीन को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि पहले दिन से भ्रम फैला रखा है, सिर्फ काम उंगली उठाना है। अशोकनगर में ऑक्सीजन की कमी से 3 लोगों की मौत पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि व्यवस्था में कमी हो सकती है लेकिन उपलब्धता में नहीं। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

MLA के वेतन से ₹1 लाख ज्यादा: नया पद लाया सम्राट चौधरी के लिए बड़ा फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में राजनीतिक जिम्मेदारी के साथ ही उपमुख्यमंत्री और नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी की सैलरी और भत्तों में भी जबरदस्त...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵