back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एंब्रोस ने अश्विन पर टिप्पणी करने को लेकर मांजरेकर का बचाव किया

एंटीगा, 11 जून (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली एंब्रोस ने भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर टिप्पणी करने को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का बचाव किया है। मांजरेकर ने कहा था कि जब लोग अश्विन को क्रिकेट के ऑल टाइम ग्रेट में से एक कहते हैं तो उन्हें इस बात से कुछ दिक्कत होती है। एंब्रोस ने यू-ट्यूब शो में कहा, हम सभी राय की अलग है और हम सभी ग्रेटनेस को अलग तरीके से देखते हैं। मांजरेकर अपने समय के बेहतरीन क्रिकेटर थे। उनकी अपनी राय है और हम सभी की अपनी राय है। लेकिन आप कैसे ग्रेटनेस को परिभाषित कर सकते हैं। उन्होंने कहा, कई बार हम ग्रेटनेस को शिथिलता के रूप में इस्तेमाल करते हैं, इसलिए हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम किस तरह ग्रेटनेस को परिभाषित कर रहे हैं। मेरे अनुसार, ग्रेटनेस वो है जब कोई खिलाड़ी अपने समय में वर्षो तक लय में रहा है ना कि सिर्फ एक या दो साल तक। एंब्रोस ने वेस्टइंडीज के लिए 98 टेस्ट मैचों में 405 विकेट और 176 वनडे में 225 विकेट लिए हैं। मांजरेकर ने कहा था कि अश्विन ने कुछ देशों में पारी में पांच विकेट नहीं लिए हैं। मांजरेकर ने कहा था, जब लोग अश्विन को खेल का ऑल टाइम ग्रेट में से एक बताते हैं तो मुझे कुछ दिक्कत होती है। एक बेसिक परेशानी जो मुझे अश्विन है कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में एक ही पारी में पांच विकेट नहीं लिए हैं। मांजरेकर के इस बयान के बाद अश्विन के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर मांजरेकर की आलोचना की थी। अश्विन ने भारत के लिए अबतक 78 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 409 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने करियर में 30 बार एक ही पारी में पांच विकेट लिए हैं जिसमें से ज्यादातर भारतीय पिचों पर लिए हैं। — आईएएनएस एसकेबी/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵