back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रिहाना ने सुझाया, गर्भवती महिलाएं कवर शूट में क्या पहन सकती हैं

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्भवती बारबेडियन गायिका-अभिनेत्री रिहाना ने वोग मैगजीन के कवर पेज पर अपने पूर्ण विकसित बेबी बंप के साथ इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। लव द वे यू लाई की गायिका ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, वोग के दा कवर पर हमारा छोटा सा फैशन किला! कवर शूट के लिए उन्होंने ट्यूनीशियाई ब्रांड एजेडाइन आलिया का नाम लिया, जिसका लाल स्ट्रैपलेस जंपसूट वह पहने हुई थीं और उसे उन्होंने मैचिंग ग्लव्स के साथ पेयर किया था। फुटवियर के लिए उन्होंने अपने आउटफिट को लाल और पारदर्शी पॉइंट-टो स्टिलेटोस की एक जोड़ी के साथ बांधा, वह भी आलिया से और चोपर्ड इयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। गायिका ने साझा किया कि इस ब्रांड ने उन्हें ऐसे कपड़े आजमाने का मौका दिया है जो उन्होंने कभी नहीं पहना था। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵