back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र में सीएसआर फंड से जल्द लगेंगे 125 ऑक्सीजन प्लांट

– मुख्यमंत्री योगी ने आबकारी, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग को दिए निर्देश – जिले स्तर पर कम से कम दो सीएचसी और एक जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के निर्देश – जिलाधिकारी और सीएमओ के परामर्श से जिले के ज्यादा आवश्यकता वाले सीएचसी होंगे चिह्नित लखनऊ, 29 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला किया है। उनके निर्देश पर प्रदेश के लगभग 50 अति प्रभावित जिलों और हर जिले में कम से कम दो सीएचसी यानि प्रदेश में करीब 125 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने आबकारी और चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग को निर्देशित किया है। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए आबकारी और चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सभी विकल्पों पर कार्य कर रहे हैं। जिस कारण प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति में लगातार बढोतरी हो रही है। सीएम योगी ने आबकारी विभाग और चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग को निर्देशित किया है कि सभी आबकारी कंपनियों, सभी चीनी मिलों और उनके अधीन फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड बेचने वाली कंपनियों से सीएसआर फंड के तहत ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए तीव्र गति से प्रयास किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी जिले के संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सभी जिला अस्पतालों में उचित क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट्स तत्काल लगाए जाएं। इसके लिए दोनों विभागों आबकारी और चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग प्रयास करें। साथ ही यथाशीघ्र डीएम और सीएमओ के परामर्श से जिले के ज्यादा आवश्यकता वाले सीएचसी चिह्नित करें और बड़े प्लांटों को जिला अस्पतालों में स्थापित कराएं। प्रमुख सचिव आबकारी और चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश के बाद तत्काल प्रभाव से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। प्रदेश के सभी डीएम और सीएमओ से सबसे जरुरतमंद सीएचसी और अस्पताल की सूची मांग ली गई है। इसी के आधार पर कार्यवाही शुरू की गई है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द उन जिलों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराएं, जहां जरूरत ज्यादा है। छोटे अस्पतालों में पोर्टेबल टाइप या ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाएं : सीएम सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि छोटे अस्पतालों में तात्कालिक जरूरतों को देखते हुए पोर्टेबल टाइप या ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए जाएं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। सीएचसी स्तर पर करीब 30 बेड होते हैं और यहां पर ऑक्सीजन प्लांट के लिए अनुमानित खर्च 40 लाख रुपये है। ऐसे ही जिले स्तर पर बड़े अस्पतालों के लिए बेडों की संख्या के अनुसार एक से दो करोड़ रुपये का खर्च आएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ पीएन द्विवेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵