back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भीमा कोरेगांव हिंसा : गौतम नवलखा की जमानत याचिका पर एनआईए को नोटिस

नई दिल्ली, 03 मार्च (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले के आरोपी गौतम नवलखा की जमानत याचिका पर एनआईए को नोटिस जारी किया है। इस मामले पर अगली सुनवाई 15 मार्च को होगी। गौतम नवलखा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। पिछले 19 फरवरी को हाईकोर्ट ने गौतम नवलखा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। आठ अप्रैल 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने नवलखा और आनंद तेलतुंबडे को सरेंडर करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया था। नवलखा ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया था। एक जनवरी 2018 को भीमा-कोरेगांव की 200वीं सालगिरह पर हुए कार्यक्रम में हिंसा हुई थी। उसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने 162 लोगों के खिलाफ 58 केस दर्ज किए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर NIA आज दाखिल करेगी चार्जशीट, पाक कनेक्‍शन सहित कई बड़े खुलासे होने की संभावना

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आज दोपहर 2 बजे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले...
spot_img

Latest Stories

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵