back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में अक्षर पटेल सबसे अच्छे गेंदबाज थे: हरभजन सिंह

सुनील दुबे मुंबई, 03 मार्च (हि.स.)। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट मैच से पहले पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने पिछले हफ्ते नरेंद्र स्टेडियम में डे-नाईट टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करने प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल पटेल की जमकर तारीफ की। अक्षर ने इस मैच में 11 विकेट लिए थे। हरभजन ने खेल चैनल स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में कहा,"शुरुआती दिनों में स्पिनरों को गेंद स्टंप पर मारना सिखाया जाता है। स्पिन के साथ गेंद को स्टंप पर मारना चाहिए। अगर विकेट में स्पिन है तो गेंदबाज को यह आंकना होगा कि स्पिन की कितनी आवश्यकता है, और अगर आप लगातार स्टंप को मिस कर रहे हैं तो यह गेंदबाज की गलती है। अगर ट्रैक घुमावदार या किसी अन्य तरह की है, तो गेंदबाजी करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। सबसे मुश्किल गेंदें ऐसी थीं जहां बल्लेबाज को सीधे बल्ले से सामना करना पड़ता है और मेरा मानना है कि पिंक बॉल टेस्ट में अक्षर पटेल सबसे अच्छे गेंदबाज थे, क्योंकि बल्लेबाज को उनकी हर गेंद को खेलना होता था और खुद अक्षर को पता नहीं था कि गेंद घूमेगी या नहीं।" बता दें कि भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी और श्रृंखला में 2-1 की बढ़त ले ली। भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच को केवल ड्रा करना होगा। दोनों टीमों के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट मैच चार मार्च को खेला जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵