back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर : बस्तर में मानसून 13 जून तक पहुंचने की संभावना

जगदलपुर, 10 जून (हि.स.)। बस्तर संभाग में मानसून 13 जून तक पंहुचने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। आमतौर पर प्री मानसून की वजह से होने वाली बारिश का फायदा किसानों को बुआई के कार्य में होता है, लेकिन इस वर्ष प्री मानसून ने बस्तर के किसानों को कुछ हद तक निराश किया है। प्री मानसून का समय बीत रहा है और मानसून निकट है, रोजाना बस्तर में काले बादल छाये हुए हैं फिर भी प्री मानसून की बारिश नहीं हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि इस वर्ष मानसून ठीक समय पर बस्तर पहुंच रहा है। 13 जून तक इसके बस्तर पहुंचने की संभावना है।उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष बस्तर में प्री मानसून के सिस्टम ज्यादा नहीं बने हैं।पिछले साल जहां मानसून से पहले छह दिन बारिश हुई थी तो वहीं इस साल अब तक प्री मानसून रेनिंग का डेटा तीन दिन पर ही अटका हुआ है। बारिश भी उस तरह से नहीं हुई जैसी उम्मीद की जा रही थी। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵