back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु सरकार ने दिवंगत कॉमेडियन विवेक के नाम पर रखा सड़क का नाम, एक्ट्रेस सिमरन ने दिया धन्यवाद

चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। मशहूर एक्ट्रेस सिमरन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को फिल्म इंडस्ट्री के अनुरोध को स्वीकार करने और दिवंगत कॉमेडियन विवेक के नाम पर सड़क का नाम रखने के लिए धन्यवाद दिया। हाल ही में, तमिलनाडु फिल्म इंडस्ट्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि वह हास्य कलाकार के निवास की ओर जाने वाली सड़क का नाम उनके नाम पर रखें। इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए, तमिलनाडु सरकार ने सड़क का नाम बदलकर चिन्ना कलाइवानर विवेक रोड रख दिया। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन द्वारा सड़क पर लगाए गए नए बोर्ड की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए, एक्ट्रेस सिमरन ने ट्वीट किया, यह स्वर्गीय श्री विवेक सर को एक उचित श्रद्धांजलि है। धन्यवाद एम.के. स्टालिन सर। विवेक एक शानदार कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक बड़े पर्यावरणविद् भी थे। दिवंगत राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की सलाह पर उन्होंने ग्लोबल वामिर्ंग से लड़ने के लिए एक करोड़ पौधे लगाने के मिशन की शुरूआत की थी। कॉमेडियन 33.23 लाख पौधे लगाने में सफल रहे थे। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵