back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सामंथा रुथ प्रभु ने ‘द फैमिली मैन’ फेम राज निदिमोरु से की शादी, ईशा फाउंडेशन में हुई रिंग सेरेमनी

सामंथा रुथ प्रभु ने 'द फैमिली मैन' फेम राज निदिमोरु से कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन में सादगी भरी निजी शादी की, जहां शादी की तस्वीरें सामंथा ने सोशल मीडिया पर साझा कीं है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने सोमवार को फिल्म निर्माता और निर्देशक राज निदिमोरु से शादी कर ली। शादी का आयोजन तमिलनाडु के ईशा फाउंडेशन में किया गया, जो बेहद निजी और सादे समारोह में संपन्न हुआ। लंबे समय तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे बैठीं सामंथा ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर फैंस को खुशखबरी दी।

ईशा फाउंडेशन में सादगी भरी शादी

सोमवार दोपहर को सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए अपने रिश्ते को आधिकारिक (Instagram Official) बना दिया। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में शादी की तारीख 01.12.2025 और सफेद दिल वाले इमोजी का इस्तेमाल किया।

View this post on Instagram

शादी की तस्वीरें बेहद खास और यादगार रहीं।

पहली तस्वीर में राज निदिमोरु, लिंग भैरवी मंदिर के सामने खड़े होकर सामंथा की उंगली में अंगूठी पहनाते नजर आए। और एक तस्वीर में सामंथा, राज को गले लगाते हुए अपनी बड़ी हीरे की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखाई दी।दोनों आरती लेते हुए और मूर्ति के सामने घुटने टेकते हुए दिखाई दिए।समारोह के अंत में दूल्हा-दुल्हन फूलों से सजे दरवाजे से बाहर निकलते हुए बेहद खुश नजर आए।

लाल और सुनहरी साड़ी में दुल्हन बनीं सामंथा, राज का देसी लुक

शादी के खास मौके पर सामंथा ने पारंपरिक भारतीय दुल्हन का रूप अपनाया।सामंथा लाल और सुनहरी रंग की रेशमी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके बालों में ताजे फूल सजे थे, जिससे उनका लुक पारंपरिक और शानदार बन गया।राज निदिमोरु ने सफेद कुर्ता और बेज रंग की नेहरू जैकेट पहनकर साधारण लेकिन क्लासी लुक चुना।

डेटिंग अफवाहों के बाद रिश्ता हुआ आधिकारिक

दोनों की सादगी और खुशी तस्वीरों में स्पष्ट झलक रही थी।सेलेब्स और फैंस ने जताई खुशी, जैसे ही सामंथा ने तस्वीरें साझा कीं, फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों और फैंस ने बधाइयों की बौछार की।अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन, निम्रत कौर, डिंपल हयाती सहित कई अन्य सेलेब्स ने नवविवाहित जोड़े को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।सामंथा ने 2021 में अभिनेता नागा चैतन्य से तलाक लिया था। राज निदिमोरु भी पहले से अलग हो चुके हैं।2024 की शुरुआत में सामंथा और राज के डेटिंग की खबरें सामने आईं।उनके साथ रहने की अफवाहें भी उठीं, जिन्हें सामंथा की टीम ने खंडित किया।सोमवार को हुई रिंग सेरेमनी के बाद यह रिश्ता अब आधिकारिक और सार्वजनिक हो गया है।

राज निदिमोरु ने सुपरहिट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ और फिल्म ‘फर्जी’ का निर्देशन किया है। सामंथा और राज का यह नया जीवन अब उनके फैंस के लिए खुशी और उत्साह लेकर आया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! जानें कब रिलीज होंगी ये मच-अवेटेड फिल्में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...