back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मानसून सत्र में घर-घर बांटे जाएंगे गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी और कालमेघ के पौधे

अलवर, 10 जून (हि.स.)। घर-घर औषधी योजना के तहत कोरोना से बचाव के लिए जिले में हर एक परिवार को चार औषधीय पौधे इस मानसून में जिला प्रशासन की ओर से वितरित किए जाएंगे। यह कहना है जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया का। वह गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि अलवर जिले में इस मानसून में 28लाख औषधीय पौधे तुलसी, अश्वगंधा, गिलोय और कालमेघ लगाने का उनका टारगेट है। इस मानसून सत्र में 50 प्रतिशत पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा अगले मानसून में 50 प्रतिशत पौधे लगाए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। एनसीसी, स्काउट गाइड का लेंगे सहयोग उन्होंने बताया कि उपखंड स्तर पर भी बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वन विभाग के अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। इस कार्य मे सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एनसीसी, स्काउट गाइड, पुलिस मित्र, एनएसएस आदि के सहयोग से इस कार्य को किया जाएगा। पहले फेज में सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को औषधिय पौधे वितरित किए जाएंगे। यह चार पौधे हर घर में होंगे तो उस परिवार का इम्यूनिटी सिस्टम हमेशा मजबूत बना रहेगा। भारत की संस्कृति हमेशा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्दति में विश्वास रखती है। इसका कोई साइड इफेक्ट शरीर पर नहीं होता। हिन्दुस्थान समाचार/ मनीष बावलिया/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵