back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tomato Juice for Skin: चेहरे पर रोजाना लगाएं टमाटर का जूस, पिंपल्स, एक्ने जैसी परेशानियों से मिलेगा छूटकारा

चेहरे पर टमाटर का रस लगाने से पिंपल्स से स्किन को लेकर एक्ने की परेशानी से छुटकारा दिला सकते हैं। आइए जानते हैं टमाटर के रस से स्किन को होने वाले फायदे क्या हैं?

Tomato Juice for Skin Untitled_design___2023_07_08T150026_802.png

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टमाटर का जूस स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है। वहीं, स्किन के लिए भी टमाटर का जूस भी काफी हेल्दी होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो आपकी स्किन से पिंपल्स, मुंहासों, झुर्रियां जैसी परेशानियों को कम कर सकता है। आइए जानते हैं टमाटर के जूस से स्किन को होने वाले फायदों के बारे में।

Tomato Juice for Skin Untitled_design___2023_07_08T150037_675.png

स्किन से हटाए डेड सेल्स

चेहरे पर टमाटर का रस लगाने से आपकी स्किन से डेड सेल्स हट सकता है। नियमित रूप से चेहरे पर टमाटर का रस लगाने से आपकी स्किन एक्सफोलिएट हो सकती है। दरअसल, टमाटर में कई ऐसे एंजाइम होते हैं, जो आपकी स्किन को प्राकृतिक रूप से एक्‍सफोलिएट कर सकता है। इसके लिए टमाटर को दो टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर रगड़ लें। बाद में अपना चेहरा धो लें। 

सनबर्न का करे इलाज

टमाटर सनबर्न के इलाज और टैन मार्क्स को दूर करने में काफी प्रभावी माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और विटामिन ए मौजूद होता है, जो स्किन को शांत करने और टैन को दूर करने में मदद करता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि टमाटर का पेस्ट लाइकोपीन से भरपूर होता है, जो स्किन को सनबर्न से बचाव कर सकता है।

Tomato Juice for Skin Untitled_design___2023_07_08T140605_241.png

स्किन के छिद्रों में लाए कसाव

टमाटर के प्रयोग से स्किन के छिद्रों में कसाव आ सकता है। यह आपकी स्किन में मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया को हटा सकता है। नियमित रूप से अगर आप टमाटर के रस को अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे कुछ ही दिनों में आपकी स्किन पर कसाव आ सकता है।  

मुंहासों को करे दूर

टमाटर विटामिन सी, ए, और के से भरपूर होता है। इसमें मौजूद अम्लीय गुण आपकी स्किन को गहराई से साफ कर सकता है। साथ ही यह आपकी स्किन के पीएच लेवल को बनाए रखने में मददगार हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर टमाटर का रस लगाते हैं, तो इससे काफी हद तक मुंहासों को रोकने में मदद मिल सकती है।

Tomato Juice for Skin Untitled_design___2023_07_08T150804_065.png

तेल के उत्पादन को करे कम

ऑयली स्किन की परेशानियों को कम करने के लिए भी टमाटर का रस आपकी स्किन के लिए बेस्ट हो सकता है। यह तेल के स्त्राव को कम करने में असरदार है। इसके लिए टमाटर को आधा काटें और इसे अपने चेहरे पर रगड़ लें। इसके बाद इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब सादे पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे आपकी स्किन काफी सॉफ्ट होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...