back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वसंत पंचमी के दिन क्यों पहना जाता है पीला वस्त्र, जानिए क्या है महत्व

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है। पूजा पाठ की चीजों से लेकर पहनावे में पीला वस्त्र पहना जाता है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। हिंदू धर्म में वसंत पंचमी के त्यौहार का बेहद महत्व होता है। शास्त्रों के मुताबिक, वसंत पंचमी के दिन संगीत की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है। इस साल 14 फरवरी को बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन पीले रंग का वस्त्र पहनने का विशेष महत्व होता है। इस दिन पीले रंग का वस्त्र पहनने का महत्व क्यों है इसके बारे में जानेंगे।

क्यों पहना जाता है पीला वस्त्र

ज्ञान की देवी माता सरस्वती को पीला रंग बेहद प्रिय होता है। सुबह-सुबह स्नान के बाद इस वस्त्र को पहन कर पूजा पाठ करने से सुख समृद्धि बनी रहती है। इसी वजह से घर के शुभ कार्यों या फिर पूजा पाठ में पीले वस्त्र पहने जाते हैं।

क्या है धार्मिक महत्व

वसंत पंचमी के दिन पीला वस्त्र पहनने का विधान होता है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो इस दिन पीला वस्त्र पहनने से ऊर्जा और समृद्धि बनी रहती है। बसंत पंचमी के दिन पीला रंग पहनने से व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत हो जाती है। 

सरस्वती पूजा के दिन पीले रंग का महत्व 

वसंत पंचमी में जब सरस्वती पूजा की जाती है तो इस दौरान सूर्य उत्तरायण की वजह से पृथ्वी पर पीली रोशनी पड़ती है। पीला रंग व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ाता है और तनाव को कम करता है। वसंत पंचमी के दिन पीले रंग का वस्त्र पहनने से ज्ञान और बुद्धि, सुख, शांति, अध्‍ययन, एकाग्रता और मानसिक बौद्धिक विकास होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ है पीला वस्त्र

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक वसंत पंचमी के दिन पीले रंग का वस्त्र पहनने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां दूर हो जाती है और यह शुभ माना जाता है। इस दिन पीला वस्त्र पहनने से व्यक्ति का मनोबल बढ़ता है और कार्य में सफलता मिलती है। इस दिन आपको गहरा पीला रंग पहनना चाहिए हल्का रंग पहनने से बुद्धि हीनता आती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵