back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Beauty Tips: चेहरे की समस्या को चुटकियों में ठीक करेगा दही, जानिए क्या है फायदे

महिलाएं अपनी स्किन प्रॉब्लम्स को लेकर काफी परेशान रहती हैं, अगर आप दही का इस्तेमाल करें तो चेहरे की सारी समस्या चुटकियों में गायब हो जाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम चल रहा है ऐसे में धूप, धूल, प्रदूषण और मिट्टी हमारे चेहरे को काफी नुकसान पहुंच जाते हैं। महिलाएं इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए पार्लर में हजारों रुपए खर्च कर देती हैं, लेकिन चेहरे पर इसका कोई खास असर नजर नहीं आता है। मार्केट के प्रोडक्ट्स कुछ समय के लिए लाभदायक होते हैं बाद में नुकसान देते हैं। महिलाओं को घरेलू तरीके से अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहिए जिसका कोई साइड इफेक्ट ना हो। अगर आप भी गर्मियों के मौसम में चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे, रिंकल्स, पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं से परेशान है तो दही का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा।

त्वचा को करेगा मॉइश्चराइज

दही में कई तरह के फायदेमंद तत्व होते हैं जो हमारी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करते हैं। इसलिए मॉइश्चराइजर के रूप में आपको दही का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह से त्वचा में नमी बरकरार रहती है और स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिल जाता है।

एलर्जी होगी कम

गर्मियों के मौसम में चेहरे पर चिपचिपाहट होने लग जाती है और एलर्जी भी हो जाती है। ऐसे में आप घरेलू तरीके से चेहरे का ध्यान रखें तो दही का इस्तेमाल कीजिए। दही लगाने से चेहरे में दुखेपन की समस्या खुजली नहीं होती है।

दाग-धब्बे होंगे कंट्रोल

दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो हमारे चेहरे से दाग-धब्बों को दूर कर देता है। इसके अलावा अगर आपके चेहरे पर झाइयों जैसी परेशानी है तो यह भी मिनट में ठीक हो जाती है।

पिंपल की समस्या खत्म

ज्यादातर महिलाओं को चेहरे पर पिंपल की समस्या होती है वहीं अगर रोजाना आप दही का इस्तेमाल करती है तो पिंपल छूमंतर हो जाएगा। अगर आपकी ऑइली स्किन है तो आपको दही के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...