back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्किन पर लगा रही हैं हल्दी तो इन बातों का रखें ध्यान, खराब हो जाएगी त्वचा

अगर आप भी ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर हल्दी का इस्तेमाल करती है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यह आपकी त्वचा को गोरा निखार देता है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बाजार में त्वचा को चमकाने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट मिलते हैं, लेकिन हल्दी जैसा नेचुरल तरीका बहुत फायदेमंद होता है। स्किन केयर में आपको हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। हल्दी को महिलाएं अपनी खूबसूरती के लिए घरेलू तरीके से इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी अपनी त्वचा पर गोरा निखार पाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल कर रही है, तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा। त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए और अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कुछ खास टिप्स को फॉलो कर लीजिए। 

साफ हल्दी

आपको त्वचा पर हल्दी इस्तेमाल करने से पहले आपको हल्दी की क्वालिटी को चेक कर लेना चाहिए। हिंदी की शुद्धता की त्वचा के गोरेपन को निकलने का काम करती है। ध्यान रहे की हल्दी में किसी तरह की मिलावट नहीं होनी चाहिए। 

पैच टेस्ट

हल्दी का इस्तेमाल करने से पहले आपको पैच टेस्ट कर लेना चाहिए। इसके लिए आपको सबसे पहले हल्दी को अपनी त्वचा के किसी छोटे हिस्से पर लगाकर देखना चाहिए। किसी तरह की एलर्जी नहीं हो रही है तो इसे अप्लाई कर सकती हैं। अगर यह आपको किसी तरह का नुकसान दे रही है तो हल्दी लगाने से बचें।

ज्यादा इस्तेमाल है खतरनाक 

हल्दी एक प्राकृतिक तरीका है जिसे आप अपनी त्वचा को स्वस्थ रख सकती हैं। कई बार महिलाएं हल्दी का इस्तेमाल रोजाना करती है यह आपकी स्किन को डैमेज कर देती है। हल्दी का इस्तेमाल आपको हफ्ते में 1 से 2 बार करना चाहिए। 

लंबे समय तक न छोड़ें

हल्दी का फेस पैक चेहरे पर लगा रही है तो आपको ज्यादा समय तक फेस पैक को चेहरे पर नहीं छोड़ना चाहिए। आपको 15 से 20 मिनट तक फेस पैक चेहरे पर लगा रहने देना है। अगर आप इससे ज्यादा फेस पैक को चेहरे पर रख रही है तो दाने निकलने की समस्या हो सकती है। 

सूरज के संपर्क से बचें

हल्दी लगाने के बाद आपको तुरंत धूप में नहीं जाना चाहिए यह आपको नेगेटिव इफेक्ट देता है। हल्दी का फेस पैक लगाने के बाद आपको ठंडी जगह पर ही रहना चाहिए। अगर आप सूरज के संपर्क में आ रही है तो आपके चेहरे पर परेशानियां हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵