back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेगूसराय में युवक की हत्या, सड़क जाम

बेगूसराय, 28 अप्रैल (हि.स.)। बेगूसराय में प्रशासन की लाख कोशिश के बावजूद आपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां बात-बात पर गोली मारने की घटना आम हो गई है। मंगलवार की रात भी यहां दोस्तों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित ज्ञान भारती स्कूल के समीप की है। मृतक की पहचान मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल निवासी कन्हैया लाल साह के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है। सन्नी बेगूसराय शहर के मीरगंज में अपने नाना महेंद्र साह के घर पर रहकर एक कपड़ा के दुकान में काम करता था।बीती रात एक बहू भोज में शामिल होने के लिए उसे तीन दोस्त बुलाकर ले गये और गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनोंं को सौंप दिया। खबर भेजे जाने तक पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इधर, बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव आते ही आक्रोशित लोगों ने हर-हर महादेव चौक के समीप एनएच-31 को जाम कर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग हत्या में शामिल सभी बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करनेे की मांग कर रहे थेे। सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने उचित मुआवजा तथा दोषी को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात सन्नी के तीन दोस्त उसे चट्टी रोड में सौरभ जैक के यहां बहू भोज में शामिल होने के लिए बुलाकर ले गये और ज्ञान भारती स्कूल के समीप गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में उठाकर एक निजी अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के नाना ने बताया कि सन्नी से उसके दोस्त सिकंदर ने दो लाख रुपये लिये थे, उसी रुपये के कारण मेरे नाती की हत्या कराई गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले जयचंदों के नाम गिनाने वाले थे तेजप्रताप यादव, अब बयान से मुकरे, बोले- छोड़िए हम जा रहे हैं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार की सियासत इन दिनों चुनावी बयार के साथ गरमा रही है। लेकिन राजनीतिक सरगर्मी से ज्‍यादा चर्चा में है...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵