back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स : नेमार ने ब्राजील को दिलाई जीत

असुंसियोन (पराग्वे), 10 जून (आईएएनएस)। ब्राजील ने नेमार के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत यहां खेले गए साउथ अमेरिकन 2022 विश्व कप क्वालीफायर्स मुकाबले में पराग्वे को 2-0 से हरा दिया। मंगलवार रात खेले गए इस मुकाबले में स्टार फुटबालर नेमार ने गेब्रियल जीसस के क्रॉस पर चौथे मिनट में ही गोल करके ब्राजील को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद लुकास पाक्वेटा ने 93वें मिनट में शानदार गोल करते हुए ब्राजील को 2-0 से आगे कर दिया। टीम ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए जीत अपने नाम कर ली। ब्राजील की यह छठी जीत है और अब वह दूसरे नंबर पर काबिज अर्जेंटीना से छह अंक आगे हो गया है, जिसने दो गोल की बढ़त के बावजूद कोलंबिया से 2-2 से ड्रॉ खेला। पराग्वे छठे नंबर पर है। साउथ अमेरिकन क्वालीफायर्स के अन्य मुकाबलों में बोलीविया ने सैंटियागो में खोले गए मुकाबले में चिली को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। वहीं, कोलंबिया और अर्जेंटीना ने बैरेंक्विला में खेले गए मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेला जबकिक पेरू ने क्विटो में इक्वाडोर को 2-1 से हराया। –आईएएनएस ईजेडए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

“भारत-ब्राजील जैसे देशों को ‘दुरुस्त’ करना होगा” अमेरिकी मंत्री की चेतावनी, बोले- ट्रंप के साथ सहयोग करें

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका के कॉमर्स सेक्रेटरी हावर्ड ल्यूटनिक ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में दिए अपने बयान में कहा है कि...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...