नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा दमकती और साफ नजर आए, लेकिन समय और बजट की कमी के चलते पार्लर जाकर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं। ऐसे में अगर हम आपको बताएं कि सिर्फ तीन घरेलू चीजों को मिलाकर आप मिनटों में निखरी त्वचा पा सकते हैं, तो शायद यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो। मगर ये सच है।
घर में मौजूद तीन चीजों से तैयार करें नेचुरल फेस पैक
त्वचा की देखभाल के लिए अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं। घर पर मौजूद हल्दी, दही और गुलाब जल से बना यह आसान और असरदार फेस पैक आपकी स्किन को निखारने के साथ-साथ उसे कई समस्याओं से भी राहत दिला सकता है।
फेस पैक बनाने की विधि
एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच दही लें।
इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं।
अब 1 से 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
इस मिश्रण को तब तक मिलाएं जब तक यह एक स्मूद पेस्ट न बन जाए।
कैसे करें इस्तेमाल
इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका उपयोग करें।
क्या हैं फायदे?
त्वचा में निखार: दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करता है।
मुंहासों से राहत: हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को इंफेक्शन से बचाते हैं।
झुर्रियों पर असर: गुलाब जल स्किन को टोन करता है और झुर्रियों की समस्या को कम करता है।
दाग-धब्बों में कमी: इस फेस पैक का नियमित इस्तेमाल चेहरे के दाग-धब्बे हल्के करता है, इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी से बचा जा सके।
अगर आप बिना किसी केमिकल या खर्च के घर बैठे ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो यह घरेलू नुस्खा जरूर आजमाएं। ये नुस्खा दादी-नानी के जमाने से ही चला आ रहा है जो आज भी उतना ही कारगर है।




