back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hair Fall Problem: कंघी करते समय हाथ में आ जाता है बालों का गुच्छा?इस तरह कंट्रोल करें हेयर फॉल

महिलाओं की खूबसूरती उनके लंबे और घने बालों से भी होती है लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से बालों का झड़ना आम बात हो गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महिलाओं की खूबसूरती उनके लंबे और घने बालों से भी होती है लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से बालों का झड़ना आम बात हो गया है। अक्सर बालों में कंघी करते ही हाथ में बालों का गुच्छा आ जाता है बाल हद से ज्यादा टूटते हैं। अगर आपके साथ भी हेयर प्रॉब्लम जैसी यह बड़ी परेशानी है तो आपको गिरते बालों को आसानी से कंट्रोल करने का तरीका बताया जाएगा। हेयर फॉल कंट्रोल करने के कुछ घरेलू तरीके के बारे में बताया जाएगा जिसकी मदद से आप बालों को टूटने से बचा सकती हैं।

खुजली न करें

जब बालों में खुजली होती है तो आपको खुजली करने से बचना चाहिए। बालों में गंदगी जमा होने से खुजली की समस्या होती है और इस तरह से बाल झड़ने लग जाते हैं। ऐसे में आपको एलोवेरा जेल का कंडीशनर इस्तेमाल करना चाहिए जो बालों को ठंडा और पोषण देता है।

डैंड्रफ का इलाज

अगर आपके बालों में हमेशा ही डेंड्रफ की समस्या बनी रहती है तो इससे भी हेयर फॉल की समस्या आती है। ऐसी स्थिति में आपके बालों में फ्रेश एलोवेरा जेल लगाना है यह संजीवनी बूटी का काम करता है। एलोवेरा जेल लगाने से डेंड्रफ की समस्या खत्म हो जाती है और बाल नहीं टूटते।

ऑयल मसाज

बालों में तेल लगाना बहुत जरूरी होता है इसके लिए आप रोजाना रात को सोने से पहले बालों की जड़ों में सरसों के तेल से मसाज करें। अगर आप किसी खास तरह के तेल को लगाना पसंद करती हैं तो उससे भी मसाज की जा सकती है।

नींबू का रस

नींबू का रस स्किन केयर के लिए फायदेमंद होता है वही हेयर केयर के लिए भी रामबाण इलाज है। अगर आपकी हेयर फॉल की समस्या बढ़ गई है तो आप नींबू के रस का इस्तेमाल करें। एक कटोरी में नींबू का रस निकाल दीजिए और इसे अपनी स्कैल्प पर लगाएं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵