back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गरियाबंद : धान संग्रहण केंद्र में हाथियों ने चौकीदार को कुचल कर उतारा मौत के घाट

गरियाबंद/रायपुर, 03 मार्च (हि.स.) ।गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के कुंडेल भाटा धान संग्रहण केंद्र के चौकीदार पर मंगलवार रात हाथियों ने हमला कर दिया। चौकीदार का शव केंद्र में चार हिस्सों में बटा हुआ मिला है। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे हाथियों ने धान संग्रहण केंद्र में प्रवेश किया और वहां चौकीदारी कर रहे शख्स को बेरहमी से पटक-पटक कर मार डाला। इस घटना के बाद से आस-पास के इलाके में हाथियों की दहशत एक बार फिर बढ़ गई है। मामले की गरियाबंद डीएफओ मयंक अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए इसे दुर्भाग्यजनक बताया है। उन्होंने कहा है कि दो दंतेल हाथियों ने 32 वर्षीय चौकीदार ज्ञान चंद सतनामी को पटक-पटक कर मार दिया है। इस घटना में चौकीदार का शव चार हिस्सों में अलग-अलग हो गया है। मृतक के परिवार को प्राथमिक राहत राशि उपलब्ध कराई जा रही है। जानकारी के अनुसार अभी भी हाथी कुंडेल के आसपास ही मौजूद हैं । वन विभाग और फिंगेश्वर थाना पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। घटना के बाद से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। गरियाबंद में हाथियों के तांडव से लगातार लोगों की जाने जा रही है । इससे पहले भी साल 2020 में हाथियों ने दो लोगों को मौत के घाट उतारा था । वन विभाग और पुलिस प्रशासन लोगों से जंगल की ओर ना जाने का अपील कर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵