back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dark Underarms Remedy: काले अंडरआर्म्स की वजह से नहीं पहन पा रही हैं पसंदीदा ड्रेस, इन टिप्स से मिलेगा छुटकारा

कई बार ऐसा होता है कि ब्लैक अंडरआर्म्स की वजह से महिलाएं अपनी पसंदीदा ड्रेस नहीं पहन पाती है। अंडरआर्म्स के कालेपन को आसानी से दूर किया जा सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महिलाएं तरह-तरह के आउटफिट पहनती हैं जिनमें स्लीवलेस ब्लाउज ड्रेस या फिर कोई गाउन होता है। इन सभी ड्रेस को तब नहीं पहन पाती जब काले अंडरआर्म्स साफ नजर आते हों। ऐसे में दूसरे लोगों के सामने शर्मिंदगी महसूस होती है। अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आप घरेलू तरीका इस्तेमाल कर सकती हैं। इन तरीकों से आपको फायदा मिलता है और आप अपना मनपसंद ड्रेस आसानी से पहन सकती हैं।

नींबू का रस

स्किन केयर के लिए नींबू का रस बहुत फायदेमंद होता है खासकर ब्लैक अंडरआर्म्स के लिए काफी मददगार है। अंडरआर्म्स को कालेपन से दूर करने के लिए आपको 10 से 15 मिनट तक नींबू का रस लगाकर छोड़ देना है। अब आपको इस प्रक्रिया को लगातार दो से तीन हफ्ते तक करना है। आपको इस दौरान काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे। 

सोडा

स्किन केयर के लिए सोडा भी एक बहुत अच्छी चीज है आप ब्लैक अंडरआर्म्स की प्रॉब्लम के लिए इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको सोडा लगाकर अंडरआर्म्स पर हल्के हाथों से मसाज करना है यह स्क्रब की तरह काम करता है। डेड स्किन सेल्स को आसानी से रिमूव कर देता है जिससे अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा मिलता है।

एलोवेरा जेल

आजकल हर घर में एलोवेरा का पौधा आसानी से देखने को मिल जाता है। यह आपके अंडरआर्म्स के कालेपन को आसानी से दूर कर सकता है। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाने का काम करते हैं। आपको एलोवेरा जेल को अंडरआर्म्स पर 20 मिनट के लिए लगा रहने देना है इसके बाद आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

नारियल तेल 

नारियल का तेल अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए एक बहुत अच्छा उपाय है। यह तरीका आपको नहाने से पहले इस्तेमाल करना है। नारियल का तेल 10 से 15 मिनट के लिए अंडरआर्म्स पर लगा लेना है इससे काले दाग आसानी से निकल जाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵