back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care Tips: इस तरह चीनी से बनाएं नेचुरल बॉडी स्क्रब, मिलेगी मखमली त्वचा

अगर आपको घर बैठे त्वचा का खोया हुआ निखार वापस लाना है तो आप चीनी का बॉडी स्क्रब आसानी से बना सकती हैं। यह आपकी त्वचा को मखमली बना देगा।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है ऐसे में महिलाओं को खूबसूरत दिखना बहुत अच्छा लगता है। आप अपने चेहरे के साथ-साथ पूरी त्वचा का ध्यान रखें। आप अपनी त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए पार्लर नहीं बल्कि घर पर ही स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इस तरह से आपकी त्वचा ग्लोइंग बन जाती है। घर पर शुगर का स्क्रब बनाकर आप नेचुरल स्क्रब की तरह स्किन से टैनिंग हटा सकती हैं।

कैसे बनेगा स्क्रब

घर पर स्क्रब बनाना बहुत आसान है इसके लिए चीनी, नारियल का तेल, जैतून का तेल चाहिए होता है। अब सबसे पहले आपको एक कटोरी में पानी लेना है। कोकोनट ऑयल मिक्स करना है जैतून का तेल डालना है। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर देना है। आपको मार्केट के केमिकल वाले स्क्रब का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते है।

इस्तेमाल करने का तरीका 

इस बॉडी स्क्रब को इस्तेमाल करने के लिए खास तरीका है। नहाने के बाद आपको अपनी गीली त्वचा पर बॉडी स्क्रब से मालिश करनी है। आपको हल्के हाथों से मालिश करना है और कुछ मिनट बाद गुनगुने पानी से स्क्रब को क्लीन कर देना है। आपको यह बॉडी स्क्रब एक हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करना है। कुछ ही हफ्तों में आपको पॉजिटिव असर नजर आने लगता है। चेहरे पर किसी तरह के डाल धब्बे भी नहीं रहते हैं।

मिलते हैं कई फायदे 

शुगर बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करने से त्वचा से डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाती है। जब आप इसे रेगुलरली यूज करती हैं, तो आपकी त्वचा कई गुना ग्लोइंग बन जाती है। अगर आपको मुंहासे की समस्या बनी रहती है तो इस स्क्रब से यह प्रॉब्लम खत्म की जा सकती है। यह स्क्रब आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने का काम करता है। यह मार्केट के प्रोडक्टस से कहीं ज्यादा बेहतर उपाय है।

Advertisementspot_img

Also Read:

झाइयों से छुटकारा पाना अब आसान, हफ्ते में तीन दिन ये चीज लगाएं और पाएं दमकती स्किन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान, बढ़ता तनाव और हार्मोनल बदलावों का असर सीधे हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...