back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hygiene Tips: वजाइनल हेल्थ के लिए बेहद ज़रूरी हैं ये बातें, टीनेज लड़कियां रखें ध्यान

वजाइनल इंफेक्शन से बचने के लिए महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिसके बाद वे इंफेक्शन से बच सकती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | महिलाओं के लिए वजाइनल हेल्थ और हाइजीन का ध्यान रखना ज़रूरी होता है। ज्यादातर लड़कियों को टीनएज में पीरियड्स होते हैं। हालांकि, उम्र और जानकारी की कमी होने की वजह से वो अपनी वजाइनल हेल्थ का ठीक से ध्यान नहीं रख पाती हैं। वजाइनल हाईजीन का ख्याल नहीं रखने से इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।

मेन्स्ट्रुअल हाइजीन का रखें खास ध्यान

पीरियड्स के दौरान पैड्स समय-समय पर बदलते रहें। 5 से 6 घंटे में पैड बदलते रहें। अगर टैम्पॉन यूज़ करते हैं तो भी 6 घंटे से ज्यादा उसे न रखें। जब भी वॉशरूम जाएं, वजाइनल एरिया को पानी से अच्छे से साफ करें।

कैसे करें सफाई?

आजकल बाज़ार में कई ऐसे प्रोडक्ट्स आ गए हैं जो वजाइनल क्लीनिंग का दावा करते हैं, हालांकि डॉक्टर्स कहते हैं कि वजाइना को पानी से धोना ही काफी है। क्लीनिंग प्रोडक्ट्स वजाइना के pH बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं। वजाइना की सफाई आगे से पीछे की तरफ के डायरेक्शन में करनी चाहिए। इसके साथ ही जितनी बार वॉशरूम जाएं, उतनी बार वजाइनल एरिया को साफ करें।

काॅटन पैंटी पहनें

कॉटन के कपड़े किसी भी और फैब्रिक के मुकाबले हमारी स्किन के लिए ज्यादा बेहतर होते हैं। उनमें रैशेस की संभावना नहीं होती और वो पसीने और गीलेपन को सोख लेते हैं। इसलिए कॉटन पैंटी पहनने की सलाह डॉक्टर्स देते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...