back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hair Care Tips: सर्दियों में बाल हो जाते हैं ड्राई, इस हेयर केयर रूटीन से सिल्की और शाइनी रहेंगे

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाते हैं जिसकी वजह से बाल फ्रिजी हो जाते हैं। आपको इस मौसम में बालों को सॉफ्ट रखने के बारे में कुछ खास टिप्स फॉलो कर लेने चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महिलाओं की खूबसूरती उनके बालों से होती है। मौसम के बदलने से इसका असर बालों पर भी नजर आता है। सर्दियों की शुरुआत होते ही बाल भी ड्राई होने लग जाते हैं। आपको कुछ घरेलू तरीके की मदद से बालों की देखभाल करनी चाहिए। इस तरह से लंबे समय तक आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी बने रहते हैं। सर्दियों के मौसम में डेंड्रफ की समस्या भी आम बात हो गई है, लेकिन आपको हेयर केयर की एक्स्ट्रा जरूरत होती है जिससे यह सभी समस्याएं दूर हो जाती है। 

स्टाइलिंग टूल्स

महिलाओं को ज्यादातर बालों को स्टाइलिश तरीके से दिखाना अच्छा लगता है। कई बार ऐसा भी होता है की स्टाइलिंग टूल्स आपके बालों को डैमेज कर सकते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में आपको इसका इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आपको नेचुरल तरीके से बालों में तेल लगाना चाहिए जो आपके बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। 

हेयर वॉश 

सर्दियों के मौसम में आपको रोजाना हेयर वॉश नहीं करना चाहिए इससे भी बाल ड्राई होने लग जाते हैं। बालों की ड्राइनेस को खत्म करने के लिए जरूरी है कि आप माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। आपको हफ्ते में सिर्फ दो बार अपने बालों को धोना चाहिए। 

कंघी

सर्दियों के मौसम में बाल शरीर से चिपकने लगते हैं अगर आप इसे महीन कंघी से झाड़ती है तो बाल भी टूटते हैं। बालों की देखभाल के लिए आपको मोटे दांत वाली कंघी इस्तेमाल करनी चाहिए यह बालों को टूटने से बचाते हैं।

हेयर मास्क

बालों की देखभाल करने के लिए हेयर मास्क भी बहुत जरूरी होता है यह आपके बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है। आप मार्केट से अपना पसंदीदा हेयर मास्क खरीद सकती है जो नेचुरल चीजों से बना होता है। इसके अलावा आप चाहे तो घर पर ही कच्चा दूध और शहद मिलाकर हेयर मास्क लगा सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵