नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है इसका एकमात्र उद्देश्य यह है की योग से जुड़े फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करना। योग हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है लेकिन उससे जुड़े कई मिथक है जिनसे आपको दूरी बना लेनी चाहिए। आज हम योग से जुड़े उन मिथकों के बारे में जानेंगे जो मन में गलत धारणा पैदा करती है।
योग है जरूरी
शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योग करना बहुत जरूरी है ये हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। आज के समय में योग को काफी आसान बना दिया गया है जिसमें गुरुओं का महत्व पूर्ण योगदान है। योग गुरुओं की वजह से घर-घर तक योग शिक्षाएं पहुंचाई जा रही है, लेकिन आज भी कई लोगों के मन में यह मिथक है की योगासन से कुछ नहीं होता। यही कारण है की लोग योग करने में असफल हो जाते हैं। योग से जुड़े कई ऐसे मिथक है जिन्हें दूर करना बहुत जरूरी है।
मोटापा वजन नहीं घटता
बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके मन में यह बात है कि योग करने से वजन नहीं घटता है अगर आप अपने मन में पहले ही यह धारणा बना लेते हैं तो ऐसा ही होता है। वहीं अगर आप एक गुरु की मदद से योग करते हैं तो निश्चित रूप से आप अपना मोटापा और वजन दोनों हटा सकते हैं।
महिलाओं के लिए सही है योग
कई लोगों को ऐसा लगता है की योग केवल महिलाओं के लिए होता है बल्कि ऐसा नहीं है महिला और पुरुष योग दोनों कर सकते हैं। आजकल ज्यादातर पुरुष योग गुरु के रूप में देखे जाते हैं योग करने के लिए किसी तरह के जाति धर्म दिन के भेदभाव की जरूरत नहीं है इसे खुले विचारों से अपनाया जाता है।
शरीर का लचीला होना है जरूरी
अगर आपका शरीर कट हो रहा है तो चिंता की कोई बात नहीं है नियमित रूप से योग करने से शरीर अपने आप ही लचीला हो जाता है। अगर किसी व्यक्ति ने अपने जीवन में कभी भी योग ना किया हो और वह नियमित रूप से योग करें तो उसका शरीर लचीला हो जाता है।
योग दूसरे व्यायाम की तरह वजन घटाता है
योग सिर्फ एक व्यायाम ही नहीं है ये एक कला है जिससे हमें मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से शांति मिलती है। योग शरीर का वजन भी नहीं घटता बल्कि मन शांति का एकमात्र तरीका है।
योग का मतलब हिंदू धर्म
आजकल लोगों के मन में यह एक सामान्य प्रश्न रहता है की योग केवल हिंदू धर्म के लोगों के लिए है, लेकिन जैसा की अभी बताया गया की योग का धर्म, जाति या लिंग से किसी तरह का संबंध नहीं होता। योग केवल हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी किया जाता है वहां के लोग भी इसे मान्यता देते हैं और फिट रहते हैं।
गर्भवती महिलाएं नहीं कर सकती योग
लोगों के मन में यह में तक भी रहता है की गर्भवती महिलाओं को योग नहीं करना चाहिए। इसके लिए यह बताया गया है की जो महिलाएं गर्भवती होती है उन्हें गुरु की देखरेख में ही योग करना चाहिए। आजकल लोग इतना आसान हो गया है की गर्भवती महिलाएं भी इसे आसानी से कर सकती हैं।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





