back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karva Chauth Facial: पार्लर जाए बिना ही चमक उठेगी स्किन, घर पर ट्राई करें ये होम मेड फेशियल

महिलाएं करवा चौथ के दिन खूबसूरत दिखने के लिए पार्लर में महंगे ट्रीटमेंट के लिए पैसा खर्च करती हैं। आप इस पैसे की बचत कर सकती हैं और घर पर ही फेशियल कर सकती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। हिंदू धार्मिक में करवा चौथ के त्यौहार का महत्व होता है। इस दिन महिलाएं पूरा सोलह सिंगार करके अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। कई महिलाएं ऐसी हैं जो पार्लर में तैयार होने जाती हैं, महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती है, फेशियल कराती हैं। अगर आपको भी करवा चौथ के त्यौहार के दिन खूबसूरत दिखना है तो आप पार्लर में ना जाकर अपने पैसे और समय की बचत कर सकती हैं। घर पर ही कुछ आसान फेशियल करके चेहरे को ग्लोइंग बना सकती हैं।

क्लींजिंग

फेशियल करने का सबसे पहला स्टेप होता है कि आप अपने चेहरे पर क्लींजिंग करें। इसके लिए आपको एक माइल्ड फेस क्लींजर का इस्तेमाल करना होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करना है। इसके बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लीजिए और चेहरे को साफ कर लीजिए। 

स्क्रबिंग

फेशियल करने के लिए दूसरा स्टेप स्क्रब होता है। आपकी स्किन अगर सेंसिटिव है तो इसके लिए जेंटल स्क्रब का इस्तेमाल करें। आप चाहे तो अपनी स्किन के हिसाब से बाजार में मिलने वाले स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। स्क्रब को चेहरे पर 2 से 3 मिनट तक हाथों से रगड़ना है जिन जगहों पर ब्लैकहेड्स और वाइट हेड्स है वहां मसाज करें। इसके बाद पानी से चेहरे को धो लीजिए। 

स्टीमिंग 

फेशियल करने के लिए तीसरा स्टेप स्टीमिंग होता है। इस दौरान आपका चेहरा गहराई से साफ हो जाता है। आपको एक बर्तन में गर्म पानी लेना है और सर को तौलिए से ढक देना है। अब गर्म पानी का भाप 5 से 10 मिनट तक लीजिए इस तरह से आपके पोर्स बंद हो जाएंगे। अब ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लीजिए। 

मास्क

फेशियल करने के लिए सबसे जरूरी मास्क होता है। अगर आपकी ऑइली स्किन है तो आपको क्ले मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। यह हाइड्रेटिंग मास्क होता है जो आपके चेहरे को मॉइश्चराइज करता है। आपको इसे अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक रखना है। 

टोनिंग

फेशियल करने के लिए आपको सबसे अच्छा टोनिंग लेना होता है। यह आपकी स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और पोर्स को बंद कर देता है। अब आपको एक कॉटन पैड की मदद से टोनर लगाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करना है इससे आपको ताजगी महसूस होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Home Facial: सिर्फ 5 मिनट में पाएं इंस्टेंट ग्लो, शादी-पार्टी के लिए घर पर ही बनाएं चेहरा बिल्कुल फ्रेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम हो और चेहरा ग्लो न करे, ऐसा कैसे हो सकता है? हर लड़की चाहती है कि उसकी स्किन हर...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵