नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर खूबसूरती की बात आती है तो कोरियन और कश्मीरी लड़कियों का जिक्र जरूर किया जाता है। उनकी त्वचा बेदाग निखरी और गुलाबी रंग वाली होती है। यह शीशे जैसी चमकती है जिसे ग्लास स्किन भी कहा जाता है। अगर आपको भी इनके ब्यूटी सीक्रेट के बारे में जानना है तो घरेलू तरीका अपना लीजिए। आपकी त्वचा भी कश्मीरी लड़कियों जैसी चमकने लगेगी।
केसर
स्किन केयर के लिए केसर बहुत फायदेमंद होता है इसकी खेती कश्मीर में होती है। कश्मीर में केसर बहुत फायदेमंद होता है यहां की लड़कियां अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं। आप भी अपने चेहरे पर केसर के धागों को दूध में भिगोकर लगाएं इस तरह से खूबसूरती बढ़ जाएगी। आपको यह अपने चेहरे पर कुछ समय के लिए रखना है हल्के हाथों से मसाज करना है फिर चेहरा धो लेना है।
बादाम स्क्रब
डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए कश्मीरी लड़कियां बादाम के स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। इस तरह की खूबसूरती पाने के लिए आपको 8 से 10 बादाम लेकर भिगो देना है। अब आपको बादाम को पीस कर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करना है। चेहरे पर जमा गंदगी आसानी से खत्म हो जाएगी इसके बाद फेस वॉश कर लीजिए।
मलाई और चंदन
चेहरे को कश्मीरी लड़कियों की तरह खूबसूरत बनाने के लिए मलाई और चंदन का फेस पैक लगा सकती हैं। अगर आपकी त्वचा बेजान हो गई है तो आपको फ्रेश दूध की मलाई लेना है और त्वचा पर मसाज करना है। इसके अलावा आप चाहे तो चंदन पाउडर और दूध का फेस पैक बनाकर अपनी त्वचा को एकदम ब्राइट कर सकती हैं।
डाइट
स्किन केयर रूटीन के अलावा आपको अपनी डाइट पर भी खास ध्यान देना चाहिए। जब आपके अंदर से पोषण मिलता है तो आपकी त्वचा बाहर से ग्लो करने लगती है। आपको अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स बादाम अखरोट पिस्ता अंजीर जैसी चीजों को शामिल कर लेना चाहिए। इन सभी चीजों का सेवन करने से आपकी त्वचा मक्खन जैसी मुलायम और खूबसूरत बन जाती है।





