back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बारिश के मौसम में अपने स्किन, बालों के साथ अपने नाखूनों को भी बनाएं सुंदर, बस इन बातों का रखें ख्‍याल

झमाझम बारिश वाला मानसून का मौसम अपने बौछारों के साथ कई परेशानी भी साथ लेकर आता है जिसमें बाल, स्किन और नाखूनों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। जाने इनके देखभाल करने के तरीके के बारे में।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बारिश का मौसम वैसे तो मौसम के लिहाज से बहुत अच्छा होता है लेकिन ये मौसम बौछारों के साथ कई परेशानी भी साथ लेकर आता है जिसमें सबसे कॉमन है नमी से स्किन, बाल, नाखूनों का खराब होना इस मौसम में इन सभी को ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है ऐसे में आज जानेगें अपने रोजमर्रा में सबसे ज्यादा केयर मांगनेवाले नाखूनों के केयर के बारे में नाखूनों की केयर को अनदेखा करना न सिर्फ उनकी खूबसूरती बिगाड़ सकता है बल्कि आपको इंफेक्शन भी हो सकता है. ऐसे में आज इस आर्टिकल से जानेगें मॉनसून में कैसे रखें अपने नाखूनों का ख्याल. इन टिप्स को अपने मॉनसून नेल केयर रूटीन में जरूर शामिल करें। 

मॉनसून में कैसे रखें अपने नाखूनों का ख्याल, जाने ये बेहतरीन टिप्स के बारे में। 

मॉनसून में ध्‍यान दे इन बातों को 

अगर आप अपने नाखूनों को समय-समय पर ट्रिम करते रहते है तो इससे नाखूनों के अंदर बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव होता है इसलिए क्रोम कोटेड नेल क्लिपर से बचें, वे कोनों में जंग लगाते हैं और इंफेक्शन बढ़ाने का कारण बनते हैं। तो जब भी मानसून में आप नेल केयर रूटीन को अपनाएं तो इस टिप्स को जरूर याद रखें। 

 पैर और पैर के नाखूनों को सूखा रखें

बारिश में आपके पैर और पैरों के नाखून सबसे ज्यादा पानी के कांटेक्ट में आते है जिससे गंदगी जमा होने से उनके आसपास डेड स्किन बनने लगती है इसलिए आपको बचाव के लिए जूतों का ध्‍यान रखें, बंद लेदर शूज़ के बजाय खुले जूते या सैंडल पहनें। इससे आपके पैरों में हवा लगती रहती है व पांव सूख जाते है वही एंटी-फंगल होना आपकी मानसून हाइजीन का सबसे जरूरी हिस्सा है। इसका खास ध्‍यान रखें। 

सावधानी से नेलपेंट लगाएं 

मॉनसून में नेलपेंट को बहुत सावधानी से यूज करना चाहिए, केमिकल फ्री एनवायरमेंट फ्रेंडली नेल कलर्स का यूज करें। आप नेल कलर रिमूवर चुन रहे हों, तो नाखून के हेल्थ को बनाए रखने संभव हो तो विटामिन ए, सी और ई वाला चुनें। 

नाखूनों को गुनगुने पानी में भिगोएं 

 समय-समय पर अपने पैरों को गुनगुने पानी से धोने से नेल्स सॉफ्ट और स्मूद बने रहते हैं, वही पैरों की जमी गंदगी भी दूर होती है, छिपे हुए कोनों और नेल बेड से गंदगी हटाने के लिए नेल पिक का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. 

 हेल्दी डाइट 

लास्ट बट नॉट लिस्ट सबसे जरुरी बात मॉनसून में आपको अपनी डाइट ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है, इन सब देखभाल के साथ अपने आहार में विटामिन ई और ओमेगा 3 जैसे हेल्दी सप्लीमेंट्स शामिल करे। आपकी डाइट में प्रोटीन का होना बहुत जरूरी है इससे आपके नाखून अंदरुनी मजबूत होगें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...