back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महंगे स्क्रब की जरूरत नहीं! इन घरेलू चीजों से पाएं चमकदार और नेचुरल ग्लो वाली स्किन

आप घर पर ही उपलब्ध साधारण चीजों से भी स्क्रब बना सकते हैं, जो आपकी त्वचा को प्राकृतिक चमक देंगे। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हर किसी की चाहत होती है कि उसकी स्किन हमेशा साफ, मुलायम और नेचुरल ग्लो से भरी हुई नजर आए। इसके लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। खासकर स्क्रब, जो डेड स्किन हटाने और पोर्स को डीप क्लीन करने में मदद करता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले ये स्क्रब कई बार महंगे होते हैं और सभी के बजट में फिट नहीं बैठते। ऐसे में घरेलू उपाय न सिर्फ असरदार होते हैं, बल्कि स्किन को केमिकल्स से भी बचाते हैं। कुछ सिंपल और आसानी से मिलने वाली चीजों की मदद से आप घर बैठे नेचुरल स्क्रब तैयार कर सकते हैं, जो आपकी स्किन को निखारने के साथ-साथ उसे सॉफ्ट और हेल्दी भी बनाएगा। आइए हम आपको ऐसे ही कुछ घेरलू चीजों के बारे में बताएंगे। 

बेसन-हल्दी स्क्रब

बेसन और हल्दी का मिश्रण लंबे समय से भारतीय स्किन केयर रूटीन का हिस्सा रहा है। बेसन त्वचा से गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है, जबकि हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को कील-मुंहासों से बचाते हैं और प्राकृतिक निखार लाते हैं। इस असरदार स्क्रब को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल या दूध मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाकर लगभग 5 से 7 मिनट तक स्क्रब करें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस घरेलू उपाय को हफ्ते में 2 बार अपनाने से टैनिंग कम होती है, त्वचा साफ नजर आती है और चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो उभरता है, वो भी बिना किसी केमिकल के।

कॉफी-शहद स्क्रब

चेहरे की डेड स्किन हटाने और स्किन को चमकदार बनाने के लिए कॉफी और शहद का स्क्रब एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। कॉफी में मौजूद ग्रैन्युल्स जहां स्किन को हल्के एक्सफोलिएशन में मदद करते हैं, वहीं शहद में मौजूद नेचुरल मॉइस्चराइज़िंग गुण त्वचा को नरम और हाइड्रेटेड रखते हैं। इस स्क्रब को तैयार करने के लिए बस एक कटोरी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 चम्मच शहद को अच्छे से मिलाएं। तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक स्क्रब करें। फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस नुस्खे को हफ्ते में एक या दो बार अपनाने से स्किन की ऊपरी परत से डेड सेल्स हटते हैं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और चेहरा भीतर से नेचुरली ग्लो करने लगता है।

ओट्स-दही स्क्रब

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ओट्स और दही का स्क्रब आपके लिए एक अच्‍छा विकल्‍प है। ओट्स में मौजूद प्राकृतिक गुण स्किन को आराम देते हैं और दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं। तैयार करने के लिए कुछ ओट्स को बारीक पीस लें और उसमें ताजी दही मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और करीब 5 मिनट तक चेहरे पर छोड़ दें ताकि पोषक तत्व त्वचा में घुल जाएं। फिर हल्के हाथों से चेहरे को स्क्रब करते हुए मसाज करें और धो लें। इससे आपकी स्किन में प्राकृतिक निखार आएगा।

अस्वीकरण : इस लेख में दी गई जानकारी केवल घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले कृपया किसी योग्य चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵