back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Guava Benefits: अमरूद खाने के ये 8 फायदे जान लेंगे तो खाने से कभी मना नहीं करेंगे

अमरूद का फल शुगर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके साथ ही यह फल पाचन में भी मददगार है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। डॉक्टर्स खाने में मौसमी फलों को शामिल करने की सेलाह देते हैं। आज हम अमरूद के फायदों पर बाद करेंगे। ग्वावा, पेरू, जाम के नाम से जाना-जाने वाला यह फल खुद तो फायदेमंद है ही, उसकी पत्तियां भी बेहद फायदेमंद होती हैं।

अमरूद फल के स्वास्थ्य लाभ

अमरूद देश के लगभग हर हिस्से में पाया जाता है। अमरूद खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है, यह हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी और पोटेशियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसके पत्तों का उपयोग हर्बल चाय के रूप में और पत्तियों के अर्क का उपयोग पूरक के रूप में भी किया जाता है।

शुगर में फायदेमंद

अमरूद का फल शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद है। हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमरूद के पत्ते के अर्क से खून का शुगर लेवल कंट्रोल होता है। टाइप 2 शुगर से पीड़ित करीब 20 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में सामने आया था कि अमरूद के पत्तों की चाय पीने से मधुमेह का खतरा कम हो जाता है।

दिल की सेहत का ख्याल

अमरूद के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन दिल की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम और फाइबर दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। वहीं, अमरूद के पत्तों के अर्क कोलेस्ट्रॉल लेवल्स में सुधार में मदद करते हैं।

पीरियड से जुड़ी परेशानियों में राहत

पीरियड के दौरान कई महिलाओं को असहनीय दर्द होता है। अमरूद के पत्तों का रस दर्द की तीव्रता को कम करने में मददगार माना जाता है। हेल्थलाइन के मुताबिक, करीब 200 महिलाओं पर किए गए अध्ययन में सामने आया था कि अमरूद के पत्तों का 6ml अरक रोज़ लेने से दर्द में राहत मिलती है।

पाचन दुरुस्त करता है अमरूद

अमरूद कब्ज़ की समस्या से राहद देता है। इसके साथ ही इसे खाने से दस्त में भी आराम मिलता है। अगर आप रोज़ एक अमरूद खाते हैं तो आपके रोज़ के फाइबर नीड्स का 12 प्रतिशत केवल अमरूद से पूरा हो जाता है।

वेट लॉस में मददगार

अमरूद फल वजन घटाने में भी सहायक माना जाता है, इस एक फल में ही 37 कैलोरी होती है, जबकि फाइबर होने की वजह से अमरूद से आपका पेट ज्यादा देर तक भरा होता है। यह पेट भरने वाला एक कम कैलोरी वाला नाश्‍ता है। जो विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। 

पत्तों में कैंसर विरोधी लक्षण

एक टेस्ट-ट्यूब अध्ययन के अनुसार, अमरूद के पत्तों के अर्क में कैंसर विरोधी जैसे लक्षण भी पाएं गएं है। जो एंटीऑक्सीडेंट के उच्च स्तर के कारण होते है। ये फल और इसके पत्तों का तेल कुछ कैंसर दवाओं की तुलना में कैंसर कोशिका को हराने में दवा के मुकाबले चार गुना अधिक प्रभावी पाया गया। जिसका अर्क कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से भी रोक सकता है। हालांकि, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में उचित चिकित्सकीय परामर्श की सलाह दी जाती है।

ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद

अमरूद में विटामिन सी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी इंफेक्शंस से बचने में मदद करता है। इसलिए अमरूद का रोज़ाना सेवन ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

झुर्रियों को रोकने में मददगार

अमरूद स्किन पर एजिंग के लक्षणों को धीमा करने में मददगार माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए जादू की तरह काम करते हैं। अमरूद के पत्तों का अर्क मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में प्रभावी पाया गया था। 

Advertisementspot_img

Also Read:

दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर के इलाज के कुछ महीने बाद एक नई स्वास्थ्य समस्या, पति ने किया खुलासा…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, जिन्होंने 2025 में स्टेज‑2 लिवर कैंसर का सामना किया और उसकी सर्जरी कराकर अस्पताल से ठीक होकर...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...