back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब बारिश में भी चेहरे की खूबसूरती रहेगी बरकरार, अपनाएं ये Skincare रुटीन

बारिश या फिर मानसून का मौसम अपने साथ कई तरह की खुशियां लेकर आता है, लेकिन मानसून में स्किन का ख्याल रखना मतलब ज्यादा मेहनत होती है ऐसे में अपनी स्किन को हेल्दी, फ्रेश ग्लोइंग बनाने के उपाए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मानसून का मौसम अपने आप में फुहारों की सौगात साथ लाता है, जैसे कि, हरा-भरा वातावरण और फ्रेश हवा ठंडी बौछारें, लेकिन यही मौसम हमारी स्किन के लिए कुछ परेशानियां भी लेकर आता है। जिसमें हवा में नमी ज्यादा होने से स्किन ऑयली, चिपचिपी और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से सेंसिटिव हो जाती है ऐसे में आपको बता रहे हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स जिनसे आप मानसून में भी अपनी त्वचा को हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं। 

मानसून में स्किन का ख्‍याल रखनें आसान टिप्स 

मानसून में स्किन का ख्याल रखना मतलब ज्यादा मेहनत की डिमांड, लेकिन इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपनी त्वचा को हेल्दी, क्लीन और फ्रेश बनाए रख सकते हैं। स्किन की देखभाल करना सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि हेल्थ के लिए भी जरूरी है।

चेहरे को दिन में दो बार क्लीन करें

मानसून के समय पसीना और मॉइस्चर से स्किन पर गंदगी जमा हो जाती है, इसलिए दिन में कम से कम दो बार फेस वॉश से चेहरा धोना चाहिए। इससे पिंपल्स की समस्या नहीं होती। 

स्किन को एक्सफोलिएट करें

मानसून के समय दो बार स्क्रबिंग जरूर करें, इससे डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं और स्किन अंदर से साफ हो जाती है।

सही मॉइस्चराइजर का करें सही चुनाव

मानसून में मॉइस्चराइजर की जरूरत नही होती ऐसा बिलकुल भी नही है, इसलिए आपको ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर को चुनना चाहिए जिसके इस्तेमाल से पोर्स बंद नहीं होते है। 

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें

अक्सर लोग मानसून में सूरज न दिखाई देने पर सनस्क्रीन लगाना छोड़ देते है, लेकिन सूरज की यूवी किरणें बादलों से भी स्किन तक पहुंच सकती है इसलिए एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करे। 

मेकअप हो लाइट और वॉटरप्रूफ

मानसून में लाइट और वॉटरप्रूफ मेकअप का इस्तेमाल करें ताकि स्किन को सांस लेने का मौका मिल सके और पिंपल्स न निकलें

भरपूर पानी पिएं और हेल्दी डायट लें

त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाए रखने ताजे फल, सब्जियां और सलाद को अपने डायट में शामिल करें साथ ही पर्याप्त पानी पीए। जिससे स्किन नैचुरल तरीके से ग्लो करे

गीले कपड़ों और गंदगी से दूर रहें

बारिश में भीगने के बाद हमेशा सूखे और साफ कपड़े पहनें और नहाने के बाद स्किन को अच्छे से सुखा लें.इससे स्किन इंफेक्शन नही होता।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...