back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आप भी पाना चाहती हैं Korean Glass Skin, तो इन रुटीन को फॉलो कर पाएं ग्लोइंग ग्लास स्किन

आजकल लोगों में कोरियन स्किन केयर रूटीन काफी खूमार चढ़ा हुआ है, लेकिन क्या आपको पता है इन स्किनकेयर रुटीन को फॉलो कर आप भी बिना पार्लर गए पा सकते है ग्लोइंग ग्लास स्किन।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । ग्लोइंग और ग्लास जैसी स्किन किसे नही पसंद होती आजकल तो युवाओं में इसका सिर चढ़कर खुमार बोल रहा है। कोरियन जैसी बेदाग ग्लास स्किन पाने कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करने से नही हिचकिचाते। लेकिन क्या आपको पता है बिना किसी केमिकल प्रॅाडक्ट के बिना किसी पार्लर गए भी आप इस स्किनकेयर रुटीन को फॉलो कर कोरियन जैसी बेदाग ग्लोइंग त्वचा पा सकते है आइए इस आर्टिकल से जानते है वो स्किनकेयर रुटीन के बारे में । 

इससे चेहरा ब्राइट और साफ दिखता है

 

अगर आपने अपनी दिनचर्या में कुछ 15 दिन भी बदलाव कर लिया तो आपका भी स्किन साफ और सुंदर नजर आने लगेगा। जिसके लिए आपको अब पार्लर पर जाकर हजारों रुपए खर्च करने की जरुरत नही पड़ेगी । इसके लिए आपको सुबह-सुबह उठते ही अपना फेस ठंडे पानी से धोना चाहिए । इससे ना केवल नेचुरल ग्लो आता है बल्कि चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है। इससे चेहरा कोरियन जैसे ब्राइट और साफ दिखता है। 

चेहरा धोने के बाद लगाएं टोनर

फेस को धोने के बाद टोनर लगाना चाहिए। इसके लिए आप मार्केट बेस ना होकर घर पर ही गुलाब की पत्तियों को उबालकर टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस टोनर को लगाने के बाद आपका चेहरा फ्रेश दिखता है। व कोई नुकसान भी नही पहुचंता। 

क्या है टोनर लगाने का सही तरीका?

हमेशा टोनर को लगाने के लिए अपनी दो फिंगर का इस्तेमाल करे इसे आप हल्के हाथों से स्किन पर डैब करें। ऐसा करने से ये अच्छे से स्किन में एब्जॉर्ब हो जाएगा।

फेस मसाज करना न भूलें

सुबह के स्किन केयर रूटीन में कोरियन स्किन पाने आपको फेस मसाज जरुर करना चाहिए ऐसा आप रोज करे या टाईम ना होने पर हफ्ते में दो से चार बार भी मसाज कर सकते है। इससे आपकी स्किन टाइट व ब्राइट नजर आती है इससे बल्ड सर्कुलेशन अच्छा होता है । 

चेहरे की मसाज कैसे करें?

फेस मसाज करने आप कोई लाइटवेट मॉइश्चराइजर या कोई फेशियल ऑयल भी ले सकते है, इसे हल्के हाथ से गोलाकार मोशन में पांच से दस मि‍नट मसाज करे। 

सनस्क्रीन को बनाएं डेली रूटीन का हिस्सा

अपने रोज के स्किन केयर रुटीन में सनस्क्रीन जरुर शामिल करे इससे आपकी स्किन धूप की हानिकारक किरणों से बचाव कर आपकी स्किन को सुरक्षा करेगी। इन सभी छोटे-छोटे स्किन केयर को फॉलो कर आप भी पा सकते है कोरियन जैसी ग्लास और ग्लोइंग स्किन। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵