नई दिल्ली, ताज़ा खबर। मौसम में बदलाव होने के साथ ही आपको अपना स्किन केयर रूटीन भी बदल लेना चाहिए। मानसून शुरू हो गया है। ऐसे में आपको अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में ज्यादा नमी होती है जिसकी वजह से उमस के कारण अधिक पसीना आता है इस वजह से चेहरे पर पिंपल्स, दाने निकल जाते हैं। अगर आप नेचुरल तरीके से चेहरे का ख्याल रखना चाहती हैं, तो तुलसी का फेस पैक ट्राई करें। तुलसी में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह स्किन केयर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
नीम और तुलसी का फेस पैक
नीम की पत्तियां चेहरे से दाग धब्बे-दूर कर देती है। अगर चेहरे पर जरूरत से ज्यादा तेल है तो यह रिमूव कर देता है। स्किन केयर के लिए नीम और तुलसी का फेस पैक लगाना बहुत जरूरी है। फेस पैक बनाने के लिए एक मुट्ठी तुलसी के पत्ते और नीम के पत्ते मिलाकर पीस दीजिए। अब इसमें दो लौंग डाल दीजिए। जब यह पेस्ट बनकर तैयार हो जाए तो 30 मिनट तक चेहरे पर लगा लीजिए।
हल्दी और तुलसी
हल्दी और तुलसी का फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको एक चुटकी हल्दी में गुलाब जल की कुछ बंदे और तुलसी का पत्ता मिलाना है। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से पीस लीजिये जब उसका सॉफ्ट पेस्ट तैयार हो जाए, तो चेहरे पर अप्लाई करें। अब इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर रखें इसके बाद फेस वॉश कर लीजिए।
तुलसी और बेसन फेस पैक
तुलसी और बेसन का फेस पैक बनाने के लिए आपको तुलसी के पत्ते पीस लेना है और बेसन में मिला देना है। अब इसमें पानी डाल दीजिए जब यह सॉफ्ट हो जाएगा, तो 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर अप्लाई करके रखें। जब यह सुख जाए तो फेस पैक को गीले कपड़े से साफ करें।
अन्य खबरों के लिए पढ़ें- https://raftaar.in/





