back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care Tips: स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए कद्दू, मिलेगा निखार

महिलाएं अक्सर घर में कद्दू की सब्जी बनती है लेकिन वह इनके स्किन केयर फायदे से अनजान है। कद्दू को आप अपनी स्किन केयर में शामिल करके खूबसूरत दिख सकती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं आज के समय में बहुत सारे ऐसे घरेलू तरीके हैं जिनसे आप बिना पार्लर में पैसे खर्च किए खूबसूरत दिख सकती हैं। अपने घर में कद्दू की सब्जी कई बार बनाई होगी लेकिन अगर आप कद्दू को अलग तरीके से इस्तेमाल करें, तो यह आपकी ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। आप अपनी त्वचा पर कद्दू को कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं यह फेस पैक, स्क्रब, टोनर सभी तरीके से काम करता है। कद्दूकस स्किन केयर का हिस्सा बनने के बाद आपको किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम भी नहीं होगी। 

कद्दू का फेस पैक

महिलाएं कई तरह के फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं जिसमें सब्जियों में खीरा फ्रूट्स में ऑरेंज शामिल है, लेकिन आप कद्दू के इस्तेमाल से गोरा निखार पा सकती हैं। कद्दू का फेस पैक बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़ा चम्मच दही, शहद, हल्दी पाउडर एक कटोरी में लेना है। अब इस सभी मिश्रण को कद्दू में मिक्स कर दीजिए इस तरह से आपका फेस पैक तैयार हो जाएगा। इसे लगाने के लिए आप चेहरे पर 20 से 25 मिनट तक अप्लाई करें उसके बाद फेस वॉश कर लीजिए।

कद्दू का स्क्रब

स्क्रब चाहे कद्दू का हो या फिर किसी और चीज का यह फायदा ही देता है, लेकिन नेचुरल तरीका अपनाना जरूरी होता है। कद्दू का स्क्रब बनाने के लिए आपको दही शहद और एक चम्मच गुलाब जल लेना है। अपना यह पेस्ट तैयार करने के बाद इस चेहरे पर अप्लाई करें और 10 मिनट तक मसाज करते रहे।

कद्दू का टोनर

आप कद्दू को टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती है इसके लिए एक चम्मच ऐलोवेरा जेल कोकोनट ऑयल और गुलाब जल को एक साथ मिक्स कर लीजिए। अब इसे कद्दू के रस में अच्छी तरह से मिला दीजिए इतना करने के बाद आपको इस पेस्ट को टोनर की तरह चेहरे पर इस्तेमाल करना है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रदूषण से चेहरे की चमक हुई फीकी? अपनाएं ये 6 आसान स्किन केयर टिप्स

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क ।बढ़ता प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों और स्वास्थ्य के लिए ही खतरा नहीं है, बल्कि यह हमारी त्वचा को भी नुकसान...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...