back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन चीजों को फ्रिज में बिल्कुल न करें स्टोर, स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी पहुंच सकता है नुकसान

खाने पीने की कुछ ऐसी चीज हैं जिन्हें पेट में कभी स्टोर नहीं करना चाहिए। इन चीजों का स्वाद और उनकी बनावट प्रभावित होती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सब्जियों और फलों को ताजा रखने के लिए हम उन्हें फ्रिज में रखते हैं। आपको इस बारे में जान लेना चाहिए कि कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। अगर आपको भी नहीं पता है कि किन चीजों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए तो हम इस बारे में बता रहे हैं। अगर आप खाने की इन चीजों को बाहर भी रखते हैं तो भी ये ताज़ा ही रहते हैं।

टमाटर

अगर आपके घर में ताजा टमाटर है तो इसे फ्रीज में बिल्कुल न रखें। इसे फ्रीज से बाहर खुले स्थान पर रखें क्योंकि फ्रिज का वातावरण टमाटर की बनावट को खराब कर देता है। टमाटर की एक किस्म चेरी होती है जो बाहर रखने के बावजूद भी खराब नहीं होती। 

प्याज

प्याज एक ऐसी चीज है जो कैमरे के तापमान पर भी सुरक्षित रह सकती है इसे फ्रीज में रखने की जरूरत नहीं पड़ती। प्याज को काटने के बाद अगर कुछ टुकड़े बच गए हैं तो आपको इसे एयर टाइट कंटेनर में रखना चाहिए।

आलू

आलू को फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती है यह कमरे के सामान्य तापमान पर भी रह सकता है। आलू को स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका पेपर बैग या फिर टोकरी है। अगर आप आलू को फ्रिज में रखते हैं तो इसका स्वाद निकल जाता है और इसकी बनावट भी प्रभावित होती है।

तेल

किसी भी तरह के तेल को फ्रिज में नहीं रखा जाता है। एवोकाडो, जैतून, सरसों, रिफाइंड जैसे खाना बनाने वाले तेल को फ्रिज में स्टोर करके नही रखना चाहिए। फ्रिज में रखने पर तेल का स्वाद खराब हो जाता है और यह जम सकता है।

केला

अगर आपको केले का स्वाद बरकरार रखना है तो इसे फ्रीज में बिल्कुल भी स्टोर ना करें। आप केलों को कमरे के तापमान में भी रख सकते हैं। 

लहसुन

लहसुन को आपको फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए इसे आप टोकरी में रख सकते हैं। लहसुन फ्रिज में रखने से यह जल्दी सूख जाते हैं। अगर आपको लहसुन को ताजा बनाए रखना है तो इसके लिए आपको इस पेपर बैग या फिर टोकरी में रखना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

खाने की प्लेट में जितने ज्यादा रंगों का खाना होगा, सेहत होगी उतनी अच्छी… जानिए लॉजिक

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। खुद को सेहतमंद और फिट रखने के लिए आपको बाहर के बनावटी खाने से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा आपको...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...