back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

First Date Tips: अनजान शख्स के साथ डेट पर जाने से पहले रखें इन Safety Tips का ध्यान, सुरक्षा सबसे जरूरी है

फर्स्ट डेट हमेशा खास होती है। पर अनजान शख्स से मुलाकात खतरनाक भी हो सकती है, इसलिए डेट पर जाने से पहले कुछ सेफ्टी टिप्स का ध्यान रखना ज़रूरी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | पहली बार डेट पर किसी से मिलते वक्त हमारे दिमाग में सामने वाले को लेकर कई अच्छे ख्याल होते हैं। पर किसी नए शख्स से मिलने से पहले अपनी सेफ्टी सुनिश्चित करना भी ज़रूरी होता है, इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। सेफ्टी टिप्स न केवल लड़कियों के लिए बल्कि लड़कों के लिए भी ज़रूरी है।

पब्लिक प्लेस चुनें

जब आप पहली डेट पर जा रहे हैं तो पब्लिक प्लेस पर जाएं जहां काफी लोग मौजूद रहें। पब्लिक प्लेस में सामने वाला शख्स आपके साथ किसी तरह की जबरदस्ती नहीं कर सकता है। पहली डेट पर ब्लैकमेलिंग, जबरदस्ती, मारपीट से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं। जब तक आप उस व्यक्ति को ठीक से जान नहीं लेते हैं, तब तक उससे पब्लिक स्पेस में ही मिलें। क्योंकि कोई कितनी भी अच्छी बातें करे, आपको पता नहीं होता है कि वो आपसे किस इंटेंशन से मिल रहा है।

वाइस फीचर का करें इस्तेमाल

सामने वाले पर जब तक भरोसा न हो तब तक अपना नंबर शेयर न करें। अगर आप डेटिंग ऐप या सोशल मीडिया साइट के जरिए किसी से मिले हैं, तो जब तक आपको सामने वाले पर भरोसा न हो जाए तब तक आप अपना नंबर उसे न दें। डेटिंग ऐप या सोशल मीडिया ऐप्स के वॉइस कॉल फीचर का इस्तेमाल करें।

दोस्तों से शेयर करें लोकेशन

डेट पर जाने से पहले अपने करीबी दोस्त या भाई-बहनों को सामने वाले शख्स से जुड़ी डिटेल्स दे दें। उसका फोन नंबर, जहां आप जा रहे हैं वहां की लोकेशन। ताकि किसी भी तरह की परेशानी में वो आपसे संपर्क कर सकें।

आसानी से न करें भरोसा

जब आप किसी को पहली बार डेट करने जा रहे हैं तो आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करते हैं तो आपको कई तरह से नुकसान हो सकता है। उसकी बताई गई लोकेशन या फिर बातों पर ध्यान दें। उसके बाद ही फैसला लेना चाहिए। जिससे आप किसी बड़ी घटना का शिकार होने से बच सकते हैं।

अन्य़ खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी का नया रिलेशनशिप? 5 साल छोटे सिंगर के संग वीडियो वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी, जिनका नाम लंबे समय तक टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा रहा, अब एक बार फिर अपनी पर्सनल...
spot_img

Latest Stories

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵