नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देसी घी को लोग रोटी, सब्जी और दाल में डालकर खूब चाव से खाते हैं। बचपन से ही घरवाले घी खाने पर जोर देने लगते हैं। हेल्दी फैट्स और पोषक तत्वों से भरपूर देसी घी चेहरे पर निखार लाने में भी कारगर साबित होता है। आयुर्वेद में भी घी के फायदों का जिक्र है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन D, विटामिन E, विटामिन B12 और विटामिन A से भरपूर देसी घी चेहरे के दाग धब्बे भी कम करता है। आइए जानते हैं घी को चेहरे पर इस्तेमाल करने का सही तरीका, जिससे आपका चेहरा निखर जाएगा।
Desi Ghee for Skin Untitled_design___2023_07_15T125728_191.png
देसी घी को चेहरे पर कैसे लगाएं?
हल्दी और देसी घी का पैक
दाग-धब्बे कम करने के लिए घी के साथ हल्दी, बेसन मिलाकर लगाना चाहिए। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच घी और 1 चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धोएं।
Desi Ghee for Skin Untitled_design___2023_07_15T125741_925.png
घी और केसर का पैक
घी और केसर को साथ में मिलाकर लगाने से चेहरे में चमक और कसावट आती है। इसके लिए आप आधा चम्मच देसी घी में केसर के 4 से 5 धागे मिलाएं। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर मलते हुए लगाएं। इस पैक से चेहरे पर निखार आता है।
Desi Ghee for Skin Untitled_design___2023_07_15T125752_476.png
घी और मसूर दाल पैक
मसूर की दाल और घी को साथ में लगाने से स्किन ग्लो करती है और दाग धब्बे भी कम होते हैं। इसके लिए आप 3 चम्मच मसूर की दाल को 2 घंटे के लिए भिगोएं और फिर इसे पीस लें। दाल के पेस्ट में आधा चम्मच घी मिलाकर पैक तैयार करें। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर रगड़ते हुए साफ पानी से चेहरा धोंएं। मसूर की दाल और घी के इस पैक को गर्दन और हाथों पर भी लगा सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in





