back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शुरू हो गया है Valentine Week: आज पार्टनर के लिए लेकर जाएं गुलाब, चॉकलेट-टेडी के दिन भी जान लें

Valentines Week Day Full List Date Sheet 2025 Rose Propose Chocolate

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर आपके प्यार की भी नई-नई शुरुआत हुई है तो आपके लिए फरवरी का महीना बहुत खास रहने वाला है। फरवरी का महीना दो प्यार करने वालों के लिए पूरा हफ्ता प्यार से भरा होता है। वेलेंटाइन वीक शुरू होते ही कपल्स एक दूसरे के लिए सरप्राइस प्लान करने लगते हैं। अपने प्यार का इजहार करने के लिए आपको भी यह जान लेना चाहिए की किस दिन कौन सा डे पड़ रहा है। इसके हिसाब से आप अपने पार्टनर को बेहतर तरीके से खुश कर पाएंगे और उन्हें सरप्राइज दे पाएंगे। 

रोज डे

वेलेंटाइन वीक का सबसे पहला दिन 7 फरवरी को रोज डे का है। गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है इस दिन जो लोग अपने पार्टनर को प्यार करते हैं इस फूल के जरिए अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। इस तरह से वेलेंटाइन वीक का पहला दिन बहुत खास होगा। 

प्रपोज डे

8 फरवरी के दिन प्रपोज डे मनाया जाएगा। अगर आप लंबे समय से अपने क्रश को दिल की बात कहने से झिझक रहे हैं तो यह एक अच्छा समय है। वेलेंटाइन वीक में प्रपोज डे के दिन आप अपने पार्टनर को प्यार का इजहार कर सकते हैं। इसके लिए कई आइडिया भी है आप अपने पार्टनर को डिनर डेट या फिर ट्रैवल पर ले जा सकते हैं। 

चॉकलेट डे

वेलेंटाइन वीक में 9 फरवरी को चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जाएगा। अगर आपके बीच नए-नए प्यार की शुरुआत हुई है तो आपको अपने पार्टनर को इस दिन कुछ मीठा यानी चॉकलेट जरुर खिलाना चाहिए। इसके अलावा आप चाहे तो कुछ मीठी डिश बनाकर भी रिश्ते को मीठा कर सकते हैं। 

टेडी डे

10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाएगा यह महिलाओं को बहुत पसंद होता है। अगर आपकी पार्टनर से लड़ाई हो गई है तो यह अच्छा मौका है जब आप उन्हें टेडी देकर मना सकते हैं। 

प्रोमिस डे

आप अपने रिश्ते को मजबूत और लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए 11 फरवरी को प्रॉमिस डे के दिन एक दूसरे से वादे कर सकते हैं। इस दिन कपल से एक दूसरे से हर सिचुएशन में एक दूसरे का साथ देने का वादा करते हैं। 

हग डे

एक दूसरे के साथ प्यार जताने के कई तरीके होते हैं लेकिन एक दूसरे को गले लगाना एक सबसे बेहतरीन तरीका है। वेलेंटाइन वीक में 12 फरवरी को हग डे मनाया जाएगा। इस दिन आप अपने पार्टनर को गले लगा कर रिश्ते की दूरियों को कम कर सकते हैं।

किस डे

13 फरवरी को किस डे मनाया जाएगा। ऐसे में आप अपने पार्टनर को माथे पर या हाथों पर किस करके अपने दिल की बात सामने रख सकते हैं। किस डे के दिन आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए सरप्राइस भी दे सकते हैं।

वेलेंटाइन डे 

वेलेंटाइन वीक के हर एक दिन को खास तरीके से मनाने के बाद आखिरी पड़ाव 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे का आता है। इस दिन को आप शानदार तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं ट्रैवल पर जा सकते हैं। अपने पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Chocolate Day 2026: सिर्फ खाने के लिए नहीं, स्किन केयर में भी चॉकलेट है सुपरहिट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं,...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵