back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Best Time To Check Weight: बार-बार गलत वजन बता रही है मशीन, तो जानिए वेट चेकिंग की सही टाइमिंग

आपको कभी भी गलत समय पर अपना वजन नहीं नापना चाहिए। ऐसा करने से आपको हमेशा गलत जानकारी मिलती है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर आप भी वेट लॉस करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और समय-समय पर अपना वजन देखती हैं, तो आपको सही समय पर वजन नापना चाहिए। कुछ ऐसी सिचुएशन है जब आप अपना वजन नापते हैं तो आपको गलत जानकारी मिलती है। अपने वजन को नापते समय कुछ बातों का ध्यान रखें ऐसे समय पर वजन बिल्कुल ना नापे। इस तरह से आपको गलत रिजल्ट्स मिलते हैं।

नींद पूरी होने के बाद

जब आप अपनी पूरी नींद ले चुके होते हैं इसके बाद आपको अपना वजन देखना चाहिए। जब आप ठीक से नींद नहीं ले पाते तो आपकी मसल्स रिलैक्स नहीं हो पाती इस वजह से आपको अधिक वजन दिखने लगता है। इसलिए जरूरी है कि बेहतर नींद लेने के बाद ही आपको अपना वजन देखना चाहिए।

खाना खाने के बाद चेक न करें वज़न

आपको कभी भी खाना खाने के बाद अपना वजन चेक नहीं करना चाहिए क्योंकि उस समय आपका खाना डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। इस वजह से पेट फूल जाता है और आपका वजन बढ़ा हुआ नजर आता है। 

एक्सरसाइज के बाद 

ज्यादातर लोग वर्कआउट करने के तुरंत बाद ही अपना वजन देखने लगते हैं यह गलत समय है। एक्सरसाइज करने के बाद आपका शरीर पानी को होल्ड रखता है। इस तरह से आपका वजन ज्यादा नजर आ सकता है। एक्सरसाइज करने के बावजूद भी वजन का ज्यादा दिखने से आप निराश हो सकते हैं। इसलिए आपको एक्सरसाइज करने के 1 घंटे बाद वजन देखना चाहिए।

फ्रेश होने से पहले 

अगर आप सुबह-सुबह उठकर अपना वजन नापते हैं तो इसके लिए आपको गलत समय नहीं चुनना चाहिए। सुबह पेट साफ होने से पहले अगर अगर आप वज़न नापते हैं तो आपका वजन ज्यादा आ सकता है। सुबह-सुबह फ्रेश होने के बाद आपको अपना वजन देखना चाहिए। इस तरह से वजन देखने पर आपको सही जानकारी मिलेगी।

पीरियड्स के दौरान ना करें चेक

कभी भी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अपना वजन नहीं देखना चाहिए क्योंकि हार्मोनल बदलाव की वजह से वजन बढ़ा हुआ नजर आता है। आपके पीरियड्स के बाद ही अपना वजन चेक करना चाहिए इससे आपको सही जानकारी मिलेगी।

इस समय नापे अपना वजन 

  • जब आप सुबह-सुबह फ्रेश होते हैं खाली पेट होते हैं तब अपना वजन नाप सकते हैं।
  • जब आप साधारण यानी कि हलके कपड़ों में होती है तब अपने वजन को देख सकती हैं। 
  • वीक में एक बार आपको अपना वजन देखना चाहिए। 
  • आपको पूरी नींद लेने के बाद अपना वजन देखना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...