back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन 3 देसी उपायों से आपकी आखों की पलके होंगी घनी और लंबी, बिना मेकअप के भी दिखेंगी खूबसूरत

हमेशा आंखों पर नेचुरल नहीं लगतीं और आसानी से पहचान ली जाती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी पलकों को पहले से ही प्राकृतिक तरीके से बढ़ाने पर ध्यान दें, तो नकली पलकों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । लंबी और घनी पलकों की चाह हर लड़की और महिला की होती है ताकि उनकी आंखें और भी खूबसूरत लगें। लेकिन यह हर किसी को नेचुरली मिल पाना आसान नहीं होता। कई बार पार्टी या शादियों में नकली पलकों का सहारा लेना पड़ता है, जो हमेशा आंखों पर नेचुरल नहीं लगतीं और आसानी से पहचान ली जाती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी पलकों को पहले से ही प्राकृतिक तरीके से बढ़ाने पर ध्यान दें, तो नकली पलकों की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपकी आंखें बिना ज्यादा मेकअप के भी खूबसूरत नजर आएंगी। आइए जानते हैं पलकों को नेचुरली लंबा और घना करने के आसान और असरदार तरीके :-

पलकों को बढ़ाने के देसी नुस्खे :-

1. नारियल तेल का करें नियमित इस्तेमाल

नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड, खासकर लॉरिक एसिड, बालों की जड़ों तक जल्दी पहुंचता है। जब आप इसे अपनी पलकों पर लगाते हैं, तो यह उन्हें मजबूती देता है और झड़ने से बचाता है। नियमित उपयोग से आपकी पलकों की ग्रोथ बढ़ेगी और वे घनी नजर आने लगेंगी।

2. विटामिन ई ऑयल लगाएं

पलकों को लंबा और घना बनाने के लिए आप विटामिन ई ऑयल भी लगा सकती हैं। इसके लिए बादाम के तेल में विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं और हर रात सोने से पहले इसे अपनी पलकों पर लगाएं। कुछ दिनों के नियमित उपयोग से फर्क साफ़ नजर आएगा।

3. कास्टर ऑयल का प्रयोग करें

कास्टर ऑयल बालों को घना करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें रेटिनॉल होता है, जो पलकों को मजबूत और घना बनाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 2 से 4 बूंदें किसी अन्य तेल के साथ मिलाएं और तुरंत अपनी पलकों पर लगाएं। यह आपकी पलकों की ग्रोथ में मदद करेगा।

नोट : यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए जरुरी खाएं ये पांच फल, जल्‍दी रिकवर होने में करेंगे मदद

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । डेंगू एक खतरनाक बुखार है। और इस बुखार में व्‍यक्ति के प्लेटलेट्स कम हो जाती है, जिससे कमजारी महसूस...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵