back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तपती गर्मी में ऑफिस जाने वाली महिलाएं अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स, स्किन लगेगी फ्लोलेस व ग्लोइंग

गर्मियों के मौसम में धूप से स्किन का नैचुरल ग्लो खत्म हो जाता है और स्किन से जुड़ी तमाम समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में खासकर बाहर निकलने वाली महिलाओं को इन ब्यूटी टिप्स को जरुर अपनाना चाहिए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।गर्मियों के मौसम में अक्सर तपती गर्मी और पसीने से बाहर निकलने वाले महिला हो या पुरुष दोनों की ही स्किन डैमेज होने लगती है ऐसे में कुछ लोगों को गर्मी के दिनों में चेहरे पर दाने और मुहांसे भी होने लगते हैं। रोजाना सुबह ऑफिस जाने वाली महिलाओं को तो स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। जिसमें धूल मिट्टी की वजह से स्किन डैमेज और दाग धब्बे जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप को भी रोजाना बाहर जाना पड़ता है तो आपको भी एक्सपर्ट के बताएं इन ब्यूटी टिप्स को अपनाकर अपने स्किन को ठीक रखना चाहिए। 

गर्मियों में स्किन धूप से काफी डैमेज हो जाती है, खासकर उन महिलाओं की जो रोजाना ऑफिस जाती हैं। ऐसे में स्किन को ठीक रखने के लिए यहां बताई गई ब्यूटी टिप्स को अपनाकर आप अपने स्किन को ठीक कर सकती है । 

जाने ये ब्यूटी टिप्स 

1) एक्सफोलिएट करें

गर्मियों में स्किन को जलन या सनबर्न से बचाने आपको एक्सफोलिएट करना चाहिए, इससे डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है, ऐसा करने के बाद आपकी स्किन चमकदार दिखती है। त्वचा को जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएट न करें। हफ्ते में एक बार ऐसा करना ठीक है।

2) सनस्क्रीन जरूर लगाएं

बाहर निकलने पर अगर आपकी स्किन भी सनबर्न, झुर्रियां, फाइन लाइन्स और समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिखां रही है तो एक ऐसा सनब्लॉक या सनस्क्रीन खरीदें जिसमें यूवी स्पेक्ट्रम कम से कम एसपीएफ 30 हो। घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। 

3) मेकअप कम करें

गर्मियों के महीनों में आपकी त्वचा को सांस लेने की जरूरत होती है, इसलिए जब मौसम बहुत गर्म हो तो मिनरल-आधारित मेकअप लगाने की कोशिश करें । इसकी जगह एसपीएफ वाला टिंटेड मॉइस्चराइजर लगाएं। इसपर फेस पाउडर लगा सकते हैं।

4) कूलिंग मिस्ट लगाएं

उमस भरी गर्मी के दिनों में कूलिंग मिस्ट कमाल का काम करता है। यह सनबर्न और सूजन को शांत कर आपकी त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाता है। गर्मी में इसका इस्तेमाल करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...