back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भागदौड़ भरी दिनचर्या में महिलाएं ऐसे रखें खुद को फिट, इन टिप्स का रखें खास ध्यान

महिलाएं अपने रूटीन को मेंटेन कर के हमेशा यंग और फिट नजर आ सकती हैं। इसके लिए बस कुछ खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क|आज की बिजी लाइफ में महिलाएं बाहर के कामकाज की वजह से अपनी लाइफ रूटीन को नजरअंदाज कर देती हैं, जिससे सेहत पर काफी प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं, इससे मोटापा और डायबिटीज जैसी दिक्कत होना भी मुमकिन है। ऐसे में आपको काम के साथ-साथ सेहत का खास ध्यान रखना जरुरी है और सिर्फ छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देकर महिलाएं खुद को फिट रख भी पाएंगी। आइये जानते हैं कुछ टिप्स जो आपकी मदद करेंगे।

टाइम पर करना चाहिए ब्रेकफास्ट

ज्यादातर महिलाओं को ऐसी आदत होती है, कि वे जल्दबाजी में ब्रेकफास्ट नहीं करती हैं। देखा जाता है कि घर का काम करना, बच्चों को तैयार करना या ऑफिस जाने की वजह महिलाएं नाश्ता करना भूल जाती हैं। लेकिन अगर आपको फिट रहना है, तो ये आदत आपको छोड़ना जरुरी है और फिर भी अगर आपको नाश्ता बनाने में देरी होती है तो आप ओट्स, फलों का रस, फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स भी खा सकती हैं।

तली-भुनी चीज करें अवाइड

आपको खानपान का खास ध्यान रखना होगा। इसके अलावा, आपको उन चीजों से दूरी बनानी होगी जिससे सेहत पर खराब असर पड़ता है। आपको तले-भुने और फ्रोजन फूड नहीं खाना चाहिए जिसमें छोले-भठूरे, कुकीज, पिज़्जा, बर्गर आदि शामिल है। इसके अलावा, आप बेक्ड फूड का सेवन कर सकते हैं। ये आपकी सेहत को बेहतर रखता है और साथ ही आपको तंदरुस्त रखने में मदद करेगा।

व्यायाम से शरीर रहेगा फिट

कई बार कामकाज की वजह से हम जिम जाना ये एक्सरसाइज करना भूल जाते हैं। लेकिन कोशिश करें कि आप रोज एक्सरसाइज करें जो आपको सेहतमंद रखने में मदद करेगा। इनमें कुछ आसान एक्सरसाइज आप घर पर भी कर सकते हैं। इसके अलावा, थोड़ा समय निकालकर ऑनलाइन वीडियो देखें और इसके जरिये एक्सरसाइज कर के खुद को फिट रखा जा सकता है। इससे आपकी बाॅडी फ्लेक्सिबल रहती है और सेहत भी अच्छी रहती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

मौसम बदलते ही बीमार न पड़ें! अपनाएं ये 3 हेल्थ टिप्स, रहेंगे फिट और एनर्जेटिक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है तो दोपहर में...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...