back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज, गृह मंत्री अमित शाह पर दिया था विवादित बयान

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी के बाद एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। महुआ मोइत्रा के बयान पर अब पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। TMC सांसद के बयान के बाद बीजेपी की तरफ से पलटवार भी शुरू हो गया है। तो वही, भाजपा ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। 

TMC सांसद के खिलाफ पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उनकी नदिया के कोतवाली पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दी गई है। मामला 28 अगस्त 2025 को गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी करने का है। 

बता दें कि, TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे BJP ने नफरत से भरा और हिंसक बयान बताया है। महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद हैं और अकसर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं।

”अवैध घुसपैठ रोकने में BJJP नाकाम”


तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से भारत में हो रही अवैध घुसपैठ को रोकने में केंद्र सरकार पूरी तरह नाकाम रही है।

”अपनी जिम्‍मेदारी से भाग रहे अमिश शाह”


पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब महुआ मोइत्रा से बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ पर सवाल किया गया, तो उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा वार किया। महुआ ने कहा कि सीमा सुरक्षा गृह मंत्री की जिम्मेदारी है, लेकिन अमित शाह इस जिम्मेदारी को निभाने में नाकाम साबित हुए हैं।

अमित शाह पर महुआ मोइत्रा का विवादित बयान  


महुआ मोइत्रा ने कहा कि भारत की सीमाओं पर रोजाना घुसपैठ की घटनाएं हो रही हैं। कभी जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ करते हैं, तो कभी पंजाब में ड्रोन और नशा तस्कर दाखिल होते हैं। वहीं, बांग्लादेश की ओर से लगातार अवैध घुसपैठ जारी है। उनके मुताबिक, इन्हीं घुसपैठों के चलते देश में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि “सीमाओं पर घुसपैठ रोकने में नाकामी की वजह से देशभर में अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जमीनों पर कब्जा हो रहा है और हत्याएं तक हो रही हैं। अगर गृह मंत्री अमित शाह सीमाओं की रक्षा नहीं कर सकते तो उनका सिर काटकर टेबल पर रखा देना चाहिए।”

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵